ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशमध्यप्रदेश अपडेट

MP NEWS: सीएम शिवराज सिंह चौहान की बड़ी कार्रवाई, गालीबाज एसपी को किया निलंबित, सुरक्षा मांगने गए छात्रों से की थी अभद्रता

MP NEWS: सीएम शिवराज सिंह चौहान की बड़ी कार्रवाई, गालीबाज एसपी को किया निलंबित, सुरक्षा मांगने गए छात्रों से की थी अभद्रता | betulupdate
Image: amarujala

MP NEWS: मदद और सुरक्षा की गुहार लेकर पुलिस थाना गए छात्रों से गाली गलौज करना झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी (Jhabua SP Arvind Tiwari) को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीएम शिवराज ने झाबुआ एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश डीजीपी को दिए। इसके बाद एसपी को पहले मुख्यालय भोपाल अटैच किया गया और फिर सस्पेंड कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें झाबुआ पॉलिटेक्निक (Jhabua Polytechnic) के छात्रों द्वारा अपनी समस्या बताने पर एसपी उनके साथ गाली गलौच करने लगते हैं। इस संबंध में बताया जाता है कि रविवार रात पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में शराब के नशे में कुछ स्टूडेंट्स के बीच लड़ाई हो गई थी।

इसकी शिकायत करने छात्र झाबुआ कोतवाली थाना पहुंचे थे। वहां उन्हें कोई मदद नहीं मिली। पुलिस ने उन्हें वापस हॉस्टल जाने के लिए कह दिया। इसके बाद छात्रों ने एसपी अरविंद तिवारी को फोन कर सुरक्षा की मांग की। लेकिन, उन्होंने मदद करने की बजाय उल्टा छात्रों से ही गाली गलौच करना शुरू कर दी।

स्टूडेंट्स का आरोप है कि एसपी ने उसने फोन पर अभद्रता की। इस मामले को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लेते हुए आज सोमवार को बैठक में एसपी अरविंद तिवारी को तुरंत हटाने के साथ जांच के निर्देश दिए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिए कि झाबुआ एसपी को तुरंत हटाओ।

वे जिस भाषा में बात कर रहे हैं वह बहुत ही अशोभनीय है। बच्चों के साथ कोई इस भाषा में कैसे बात कर सकता है। इसके बाद मामले की जांच की गई और दोपहर में ऑडियो में झाबुआ एसपी के आवाज की पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नीचे दिए वीडियो में देखें और सुनें कि इस मसले पर क्या बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान…

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मुझे जानकारी मिली थी कि तत्कालीन एसपी झाबुआ ने मेरे भांजों को अपशब्द बोले थे। मैंने तत्काल उन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। मैंने सवेरे ही जांच के आदेश दिए थे कि क्या वास्तव में यह उनकी आवाज है। अभी मेरे पास रिपोर्ट आ गई है कि यह तत्कालीन एसपी झाबुआ की ही आवाज थी। बच्चों के लिए जो अपशब्दों का इस्तेमाल करे, उसे मैं किसी भी कीमत पर सहन नहीं कर सकता। इसलिए मैं तत्काल प्रभाव से तत्कालीन एसपी झाबुआ को निलंबित करता हूं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button