Govt job MP: मप्र महिला पर्यवेक्षक भर्ती: दस्तावेज सत्यापन 4 से 7 अगस्त तक, फिर मिलेंगे नियुक्ति आदेश
Govt job MP: मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास द्वारा पर्यवेक्षक पद हेतु चयनित प्रतिभागियों के मूल दस्तावेजों का परीक्षण 4 से 7 अगस्त तक भोपाल स्थित संचालनालय, महिला एवं बाल विकास, विजया राजे वात्सल्य भवन, अरेरा हिल्स में किया जाएगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2024 की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।
दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम को दो भागों- सीमित सीधी भर्ती और खुली सीधी भर्ती के तहत विभाजित किया गया है। जिसमें कुल 560 चयनित प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। सीमित सीधी भर्ती के अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 4 और 5 अगस्त को होगी।
- Read Also: Fertilizer Black Marketing Betul: खाद की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन: लाइसेंस रद्द और एफआईआर के निर्देश
दस्तावेज सत्यापन का यह प्रोग्राम (Govt job MP)
4 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अनारक्षित श्रेणी के 87 अभ्यर्थियों का और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अनुसूचित जाति वर्ग के 54 अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ परीक्षण किया जाएगा।
इसके बाद 5 अगस्त को पूर्वाह्न में 69 अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा। जबकि अपराह्न में 47 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 32 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण किया जाएगा। इस श्रेणी में कुल 289 अभ्यर्थी शामिल हैं।

खुली सीधी भर्ती का टाइम टेबल (Govt job MP)
खुली सीधी भर्ती के तहत दस्तावेज परीक्षण 6 और 7 अगस्त को किया जाएगा। 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक अनारक्षित वर्ग के 87 तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक अनुसूचित जाति वर्ग के 49 अभ्यर्थियों का सत्यापन निर्धारित है।
इसी तरह 7 अगस्त को पूर्वाह्न में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 62 अभ्यर्थियों और अपराह्न में 44 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 29 ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण होगा। इस श्रेणी में कुल 271 अभ्यर्थी शामिल किए गए हैं।
अभ्यर्थियों को लाना होगा यह दस्तावेज (Govt job MP)
चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर दस्तावेजों की मूल प्रति तथा एक स्वप्रमाणित छायाप्रति सेट सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
दस्तावेजों में मुख्यत: मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (एसडीएम द्वारा जारी), 10वीं एवं 12वीं की अंकसूचियाँ (स्नातक की हो तो उसकी भी), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का अनुभव प्रमाण पत्र, उपस्थिति पत्रक, नि:शक्तता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, संविदा नियुक्ति एवं अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति (जिससे लिंक मोबाइल साथ लाना अनिवार्य है), ईएसबी परीक्षा परिणाम की प्रति एवं ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण पत्र शामिल हैं।

सत्यापन के बाद मिलेंगे नियुक्ति आदेश (Govt job MP)
दस्तावेज़ सत्यापन उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को पर्यवेक्षक पद के लिये नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि को अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के दावे पर आगे विचार नहीं किया जाएगा। (Govt job MP)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



