देश/विदेशमनोरंजन अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

Uorfi javed Birthday: बिल्कुल नए रूप और अंदाज में नजर आई उर्फी, नजारा देख फैंस बोले- यह तो गजब ही कर डाला…देखें वीडियो

Uorfi javed Birthday: बिल्कुल नए रूप और अंदाज में नजर आई उर्फी, नजारा देख फैंस बोले- यह तो गजब ही कर डाला...देखें वीडियो

Uorfi javed Birthday (15 October 2022): सोशल मीडिया क्‍वीन (Social Media Queen) और इंटरनेट पर हमेेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) का आज बर्थडे है। हमेशा अपने फैशन और बोल्‍ड अवतार के लिए चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद (Uorfi javed) अब अपने नए रूप को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई है। अपने बोल्ड आउटफिट से हर किसी के होश उड़ाने वालीं उर्फी अगर सिर से पांव तक कपडों से ढकी हुई नजर आए तो चर्चे होने लाजिमी है। इस बार जब उर्फी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो उन्हें देख लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए और जिसने पहचाना वो उर्फी का ये लुक देख हैरान रह गया। 

Uorfi javed Birthday: बिल्कुल नए रूप और अंदाज में नजर आई उर्फी, नजारा देख फैंस बोले- यह तो गजब ही कर डाला...देखें वीडियो

उर्फी जावेद दिखी पूरे कपड़ों में

दरअसल, उर्फी जावेद (Uorfi Javed) को एयरपोर्ट पर स्पॉट (Urfi Javed Airport Look) किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी जावेद एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं और उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने जींस और टी-शर्ट के साथ ब्लेजर पहना हुआ हैं। इसके साथ ही उन्होंने मास्क और चश्मा लगाया हुआ था। उर्फी जावेद को देखते ही पैपराजी फोटो क्लिक करने के लिए उनसे मास्क हटाने की रिक्वेस्ट करने लगे। उर्फी जावेद को पूरे कपड़ो में देख सब हैरान हो गए हैं और इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


आज हैै उर्फी का बर्थडे | Uorfi Javed Birthday

सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद (social media queen Uorfi javed) 15 अक्टूबर को जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे और इस वक्त वो अपने बर्थडे को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खासतौर से उनका लुक इस खास दिन पर कैसा होने वाला है इसे लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। प्री बर्थडे सेलिब्रेशन में अपने लुक्स को लेकर तो हसीना ने सुर्खियां बंटोरी ही लेकिन उससे भी ज्यादा लोगों को ये जानने में दिलचस्पी है कि उर्फी बर्थडे पर क्या धमाका करने वाली हैं। 

News Source: Zeenews

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button