देश/विदेश

IMD Alert : कब आएगी दिल्ली, UP, MP और राजस्थान में मानसून, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

IMD Alert: When will monsoon arrive in Delhi, UP, MP and Rajasthan, know the latest weather updates

IMD Alert देश में भीषण गर्मी का सितम जारी है। सूरज की तपिश और लू से लोग परेशान हैं। इस बीच मानसून को लेकर अच्छी खबर आ रही है। मौसम विभाग की माने तो मानसून समय से पहले दस्तक देने जा रहा है। इसके आसार बनते दिख रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस साल मानसून के तीन दिन पहले यानी 19 मई को अंडमान निकोबार में आने की संभावना है। बात करें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तो यहां भी मानसून समय से पहले पहुंच जाएगा।

1 जून के बीच मानसून केरल में पहुंचेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल ला नीना स्थितियां सक्रिय हो रही हैं जिसके कारण देश में मानसून की स्थिति बेहतर रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से मानसून के बढ़ने से इसके 19 मई तक देश में आने की उम्मीद की जा रही है। मानसून के जल्दी आने से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली, UP, MP और राजस्थान में मानसून की दस्तक

IMD Alert  इनदिनों देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी से आम जन जीवन प्रभावित है। गर्मी के कारण दोपहर में बाजार से लेकर हाइवे सूने नजर आ रहे हैं। गर्मी के सितम से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार सहित कई प्रदेश के लोग परेशान हैं। लोग मानसून आने से राहत पाने की उम्मीद किए बैठे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि देश में मानसून समय से पहले आ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून, दिल्ली और राजस्थान में 28 से 30 जून तक मानसून आने की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश में 15 जून तक मानसून की दस्तक हो सकती है।

मानसून आने की सामान्य तारीख

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून के आने की सामान्य तारीख की बात करें तो महाराष्ट्र में 10 जून, 15 जून को मध्य प्रदेश, बिहार, छतीसगढ़, झारखंड और गुजरात. वहीं, 20 जून को ये गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में दस्तक देता है। 25 जून को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर, 30 जून को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब पहुंचता है। 8 जुलाई को मानसून पूरे देश को कवर कर लेता है। हालांकि, अभी मौसम विभाग ने इन राज्यों में मॉनसून के पहुंचने की कोई तारीख नहीं बताई है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button