बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

खबर का असर: ग्राम आठवां ढाना में नल जल योजना भी शुरू, ग्रामीणों को मिली राहत

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल के भीमपुर ब्लॉक में स्थित आठवां ढाना के ग्रामीणों की पानी की समस्या अब पूरी तरह हल हो गई है। मंगलवार को यहाँ की नल-जल योजना भी शुरू कर दी गई है। इससे ग्रामीणों को अब घर बैठे ही पानी उपलब्ध होने लगा है। ‘बैतूल अपडेट’ ने ग्रामीणों की यह समस्या प्रमुखता से उठाई थी।

    ग्राम पंचायत खैरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम आठवां ढाना में लोग पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे थे। यहाँ नल जल योजना महीनों पहले ही पूरी हो चुकी थी पर अब तक ट्यूबवेल में मोटर नहीं डाली गई थी। इसके अलावा यहां के 3 में से 2 हैंडपम्प भी बंद पड़े थे। इससे एक ही हैंडपम्प पर दिन-रात लोगों की भीड़ लगी रहती थी। ग्रामीणों को यह डर भी सता रहा था कि इकलौता हैंडपम्प भी खराब हो गया तो पानी कहाँ से लाएंगे।

    तीन में से दो हैंडपंप पड़े हैं बंद, बोर है पर नहीं डाली जा रही मोटर, लोग हो रहे परेशान

    खबर का असर: सुधरे आठवां ढाना के बंद पड़े हैंडपंप, ग्रामीणों को मिली राहत

    ऐसे में ग्राम के जागरूक युवा और समाजसेवी पंकज तुमड़ाम ने ‘बैतूल अपडेट’ तक ग्रामीणों की यह समस्या पहुंचाई। ‘बैतूल अपडेट’ ने ग्रामीणों की यह समस्या प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समक्ष रखी। सभी ने समस्या को पूरी गम्भीरता से लिया भी। नतीजतन, अगले ही दिन दोनों हैंडपम्प सुधार दिए गए थे।

    इसके बाद अब बोर में मोटर डालकर मंगलवार से नल जल योजना भी शुरू कर दी गई है। इससे अब ग्रामीणों को भरपूर और शुद्ध पानी घर बैठे ही मिलने लगा है। इससे ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनकी सबसे बड़ी समस्या हल हो गई है। इसके लिए उन्होंने ‘बैतूल अपडेट’ और समस्या को हल करने वाले ग्रामीण पंकज तुमड़ाम का आभार माना है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button