बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

NH पर हादसा: कंटेनर और डंपर आपस में टकराए, एक घायल, 108 एम्बुलेंस ने कराया अस्पताल में भर्ती

बैतूल। बैतूल जिले के चिचोली थाना अंतर्गत ग्राम सीताडोंगरी नर्सरी के पास गुरुवार रात में एक और हादसा (accident) हो गया। वहां निर्माणाधीन नेशनल हाइवे पर कंटेनर ओर डंपर की आआपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें कंटेनर के चालक को चोट आई है। उसे 108 एम्बुलेंस से चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

108 के ईएमटी योगेश पवार और चालक योगेश जैन ने बताया कि डंपर चिचोली का है जो हरदा की ओर से आ रहा था। और कंटेनर बैतूल से जा रहा था। सीताडोंगरी के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

कंटेनर चालक को 108 स्टॉफ ओर पुलिस द्वारा निकाल कर अस्पताल पहुँचाया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। और किसी भी प्रकार की जन हानि नही हुई है। घटना देर रात 12.30 की बताई जा रही है। कंटेनर चालक दुर्गेश है, जिसका उपचार चल रहा है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button