Most Expensive Vegetable: ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जियां, एक सब्जी दाम तो सोने से भी ज्यादा, खरीदने में बिक जाएगा घर

Most Expensive Vegetables: आज देश में कई सब्जियों के दाम बजट से बढ़ने से लोग परेशान है। जबकि दुनिया में कई ऐसी सब्जियां है, जो इतनी महंगी है कि एक टाइम का खाना बनाने के लिए खरीदने में पूरे महीने की सैलेरी भी कम पड़ जाए। कुछ सब्जियां तो इतनी ज्यादा महंगे दाम पर बिकती है, कि लोगों को गोल्ड भी सस्ता लगे और इनकी कीमत के आगे घर तक बिक जाए। आईए जानते है, वे कौन सी सब्जियां है…

जापानी पालक |Most Expensive Vegetables
आमतौर पर हमारे देश में पालक कम कीमत पर मिल जाती है, लेकिन हम जिस पालक की बात कर रहे है वो है जापानी पालक। इस बेहद खास और पौष्टिक Yamashita Spinach की पैदावार जापान की राजधानी टोक्यो में होती है। इस पत्तेदार सब्जी को विकसित करने के लिए गहन देखभाल और कई सालों के धैर्य की जरूरत होती है। इसकी कीमत 13 डॉलर प्रति पाउंड है, यानी भारतीय मुद्रा में 1 किलो पालक खरीदने के लिए आपको एक हजार रुपये खर्च करने होंगे।
ये आलू है सबसे महंगा
भारत में यदि आलू की कीमत 100 रुपए से ऊपर चली जाए तो लोग महंगाई की दुहाई देते है, लेकिन यदि आपको एक किलो आलू खरीदने के लिए 24 हजार रुपए चुकाने पड़े तो इसे आप क्या कहेंगे। इतनी महंगी आलू की पैदावार फ्रांस में होती है। पश्चिमी फ्रांस में ये खास आलू उगाया जाता है, जिसकी कीमत करीब 24000 रुपये प्रति किलो है। इतना महंगा होने की वजह इसकी सीमित उपलब्धता है। ‘इडिवा’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस खास आलू की उपज एक साल में सिर्फ 100 टन होती है। इसका स्वाद भी जबरदस्त यानी टेस्टी बताया जाता है।
ढाई लाख रुपए किलो बिकता है ये मशरूम
भारत में मशरूम की खेती बढ़ रही है, लेकिन हम जिस मशरूम की बात कर रहे है, वो दुनिया का सबसे महंगा मशरूम है। कुछ विदेशी किसान ताइवानी यार्त्सा गुनबु को सबसे महंगा मशरूम मानते हैं, तो कई वेजिटेबल फार्मर जापानी मात्सुटेक को ज्यादा महंगा बताते हैं। यहां तस्वीर में दिख रहे खास मशरूम की कीमत भारतीय मुद्रा में करीब ढाई लाख रुपये प्रति किलो है। इसी श्रेणी के अन्य महंगे मशरूम में यूरोपियन व्हाइट ट्रफल, मोरेल और चेंटरेल की किस्में शामिल हैं।
पिंक लेट्यूस आती है 1600 में एक किलो
इस सब्जी का नाम Pink Lettuce है। इसे pink radicchio के नाम से भी जाना जाता है। इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है। यह 10 डॉलर प्रति पाउंड के हिसाब से बिकता है, भारतीय मुद्रा में इसका प्रति किलो दाम करीब 1600 रुपये है।
5000 हजार में आधा किलो आती है वसाबी रूट
इसकी खेती केवल उत्तरी जापान, चीन, कोरिया, ताइवान और न्यूजीलैंड में होती है। ये कोई सामान्य वसाबी रूट नहीं है। इसका स्वाद अनूठा और शानदार है। इस किस्म की 1/2 किलो वसाबी खरीदने के लिए आपको करीब 5000 रुपये खर्च करने होंगे।
Also Read: Today Betul Mandi Bhav : आज के कृषि उपज मंडी बैतूल के भाव (दिनांक 22 नवंबर, 2022)
‘हॉप शूट’ है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी
अब बात करते है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी के बारे में। इस सब्जी का ना नाम ‘Hop Shoots’ है। ये सब्जी आकार में छोटी होती है। इसकी कटाई करना बेहद मुश्किल होता है। दुनिया के कई वेजिटेबल मार्केट में इसका दाम 80 हजार से 85 हजार रुपये प्रति किलो होता है यानी इतने में तो आप अपनी पत्नी को खुश करने के लिए बढ़िया गोल्ड ज्वैलरी खरीद सकते हैं। वहीं इस सब्जी का एक बोरा खरीदने में तो आम आदमी का तो पूरा घर ही बिक जाए।








