बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : दो सड़क हादसों में 5 लोग घायल, दो गंभीर, जिला अस्पताल किया रैफर

बैतूल। जिले के मुलताई क्षेत्र में रविवार रात दो सड़क हादसे हुए। इनमें 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। इन सभी को मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से 2 गंभीर घायलों को बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेटीखापा निवासी अजय पुत्र भीमु (23) और राहुल साहू चोटी कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से मुलताई की और वापस आ रहे थे। तभी रात 9 बजे के लगभग पारडसिंगा के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर स्लिप हो गया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों को मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अजय को सिर में गंभीर चोट आई है, उसे बैतूल रेफर किया जा रहा है। वहीं राहुल भी घायल हुआ है।

दूसरी ओर बुकाखेड़ी के पास रात 11 बजे दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें संजय पुत्र मोनू (30) निवासी हिवरा, हेमराज पुत्र रामचरण (40) निवासी हिवरा और भिकारी लाल पुत्र रामा परते (50) निवासी जाम आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए संजीवनी 108 एंबुलेंस से लाया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button