बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पुलिस ने पकड़ा 56100 रुपये का बड़ा सट्टा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    एसपी (SP) सिमाला प्रसाद के निर्देश पर सट्टा-जुआ (speculative gambling) जैसी सामाजिक बुराइयों (social evils) पर अंकुश लगाने जिले में पुलिस द्वारा ऑपरेशन शुद्धि (Operation Shuddhi) चलाया जा रहा है। इसके तहत सटोरियों और जुआरियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इसके नतीजे भी अब सामने आने लगे हैं।
    यह भी पढ़ें… झोपड़ियों में बन रही थी अवैध शराब, कार व बाइक जब्त
    बैतूल गंज थाना पुलिस ने इस अभियान के तहत सट्टे के मामले में एक बड़ी कार्यवाही की है। थाना बैतूल गंज टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर एक आरोपी तनवीर को हमलापुर में सट्टा पट्टी लिखते हुए गिरफ्तार किया है। उसके पास से 56100 रुपये की राशि जब्त की गई।
    यह भी पढ़ें… मोटर साईकिलें चोर कर आपस में कर लिया था बंटवारा, 3 गिरफ्तार
    पकड़े गए एजेंट तनवीर से पूछताछ करने पर उसने खाईवाल अंसार के लिए सट्टा लिखने की बात स्वीकार की। इस पर खाईवाल को भी गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध भी प्रकरण दर्ज किया गया है। टीआई सुश्री शर्मा ने बताया कि सट्टा-जुआ के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
    यह भी पढ़ें… आज के कृषि उपज मंडी बैतूल के भाव (दिनांक 12 जनवरी, 2022)

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button