बैतूल अपडेट

Aathner murder case: आठनेर में सनसनीखेज हत्या: घर से बुलाकर ले गए, रास्ते में युवक पर किया हमला

Aathner murder case: Sensational murder in Aathner: Young man was called away from home and attacked on the way.

Aathner murder case: आठनेर में सनसनीखेज हत्या: घर से बुलाकर ले गए, रास्ते में युवक पर किया हमला
Aathner murder case: आठनेर में सनसनीखेज हत्या: घर से बुलाकर ले गए, रास्ते में युवक पर किया हमला

Aathner murder case: बैतूल जिले के आठनेर क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है। घर से बुलाकर ले जाने के बाद उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी जान चली गई।

बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम धामोरी निवासी उमेश सोमनाथ (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उसके पेट पर धारदार हथियार से कई बार वार किए।

मिली जानकारी के अनुसार, उमेश सोमवार रात खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात वह सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा मिला।

घटनास्थल सावंगी रोड पर गांव से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर बताया गया है। युवक के शरीर पर पेट और गले के पास गहरे घाव मिले हैं, जिससे साफ है कि उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

एडिशनल एसपी कमला जोशी ने बताया कि एक ऑटो चालक ने सड़क किनारे घायल युवक को देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे तत्काल आठनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक पेशे से राजमिस्त्री था और अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है, जिन पर युवक को घर से बुलाकर ले जाने का शक जताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button