Betul Big News: बैतूल में पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ₹30,000 का माल बरामद
Betul Big News: Police launch a major crackdown on drug abuse in Betul: 2 smugglers arrested with brown sugar, goods worth ₹30,000 recovered

Betul Big News: मध्यप्रदेश के बैतूल में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। यहां शहर में ब्राउन शुगर के 2 तस्करों को माल समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी यह ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में थे और ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पुलिस विभाग के जनसंपर्क अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी कि 19 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े होकर ब्राउन शुगर की बिक्री करने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए संदिग्धों की तलाशी ली गई।
आरोपियों के पास से मिली 2 ग्राम ब्राउन शुगर
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 02 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30000 रुपये है, बरामद की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों एवं गिरोह के संबंध में जानकारी प्राप्त कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : Betul road accident: बैतूल में खौफनाक हादसा, कार ने इंजीनियर को एक किमी तक घसीटा, मौके पर मौत, पत्नी-बच्चा घायल
इन तस्करों को किया पुलिस ने गिरफ्तार
पुलिस द्वारा ब्राउन शुगर सहित आरोपी लक्कीराज गोस्वामी और प्रभांशु डोंगरे को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक स्यू उइके, आरक्षक अनिरुद्ध, नितिन चौहान, सोनू सूरवंशी, उज्जवल दुबे की सराहनीय भूमिका रही।
- यह भी पढ़ें : Betul murder case: पूर्व CRPF जवान की खेत विवाद में हत्या, बैतूल पुलिस ने फरार तीसरा आरोपी पकड़ा
पुलिस अधीक्षक बैतूल ने की यह अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



