Aaj Ka Rashifal : इस राशि वालों को रखना होगा खुद पर संयम, वाद विवाद से हो सकती है बड़ी घटना, इन्हें मिलेगी आज गुड न्यूज

Aaj ka panchang, Aaj ka rashifal, daily rashifal, shubh ashubh fal, Hindi me Aaj ka rashifal, rahoo kal, disha shool, Aaj ka chaughadiya, ekadashi tithi ka mahtva, आज का राशिफल, आज का पंचांग, diwali pujan shubh muhurt, shubh labh

 

आज का पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त, आज का राशिफल, ज्योतिष शास्त्र

▪️पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही ▪️

आज का पंचांग एवं राशिफल : दिनांक 14 नवंबर 2023 (Aaj Ka Rashifal)

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह,
तिथि- प्रथम 14:35:50, पश्चात-द्वितीया,
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 28 कार्तिक गते
नक्षत्र- अनुराधा 27:23:26
योग- शोभन 13:55:11, पश्चात-अतिगंड
करण- बव 14:35:50, तत्पश्चात-बालव
सूर्य- तुला राशिगत
चंद्र- वृश्चिक राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 06:43:48
सूर्यास्त- 17:26:49
दिन काल- 10:43:01
रात्री काल- 13:17:46
चंद्रास्त- 18:02:00
चंद्रोदय- 31:04:54
राहू काल- 14:46-16:06 अशुभ
यम घंटा- 09:25-10:45 अशुभ
अभिजित- 11:44-12:27 शुभ
गंड मूल- 27:23 से अहोरात्र अशुभ
दिक-शूल- उत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र की हानि होती है। द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैगन या कटेहरी खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (aaj ka rashifal 14 nov 2023)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

आज का राशिफल (aaj ka rashifal 14 nov 2023)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह या जन्मदिन इत्यादि में शामिल हो सकते हैं, जहां पर आप बहुत इंजॉय करेंगे। आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा तथा संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपके परिवार में किसी का विबाद हो जाता है तो आप दोनों पक्षों की बात सुनकर ही निर्णय लें। आपको अपने घर में या आपके ऑफिस में किसी बात को लेकर अपमान सहन करना पड़ सकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी से भी ज्यादा फालतू की बातें ना करें। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

2 वृषभ राशि :– आज का दिन आपका बहुत अधिक लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आप जहां पर भी नौकरी करते हैं। उसमें अपने मन मुताबिक कार्य मिल सकता है जिससे आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी और आपका खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा। आपके परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है, जिसको देखकर आप बहुत अधिक खुश होंगे और आप बहुत अधिक प्रसन्न भी हो सकते हैं। आप अपने माता-पिता को लेकर और अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वहां पर आप अपने ईष्टदेव के दर्शन कर सकते हैं। यदि आप सामाजिक कार्यकर्ता हैं, समाज के लिए कोई भलाई का कार्य करते हैं तो समाज में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। आप अपने आस-पास में अपरिचित लोगों से थोड़ा दूरी बनाकर रखें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका बहुत ही खास रहने वाला है। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा होगा, आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं इसमें आपको लाभ की प्राप्ति होगी, परंतु आप कोई भी कार्य शुरू करने से पहले अपने माता-पिता या बड़े बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें। आप अपने कार्य को सफल बना सकते हैं और आपको कामयाबी मिल सकती है। आप अपने वाणी के प्रभाव से दूसरे लोगों का दिल जीत सकते हैं। आप पारिवारिक सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं, जहां पर आप बहुत ही भावुक हो जाएंगे यदि कोई नई जमीन-जायदाद खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका यह सपना पूरा हो सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा वाद विवाद वाला रहेगा। आपकी किसी से बहस हो सकती है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, छोटा सा वाद विवाद बहुत अधिक बढ़ सकता है, जिसके कारण आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें, आपका व्यापार जैसा चल रहा है उसे वैसे ही चलने दें, अन्यथा आप अपने व्यापार में हानी उठा सकते हैं, आप कोई दुर्घटना भी कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने नौकरी में इधर-उधर की बातों को छोड़कर अपने काम पर फोकस करें, तभी आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे और आपको उन्नति के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों की बात करें तो छात्र अपना पढ़ाई में मन लगायें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा कष्टकारी रहेगा। स्वास्थ्य के लिए आपका दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार करने वाले जातक अपने पार्टनर से थोड़ा सा सावधान रहें, अन्यथा वह आपका कोई बनता हुआ कार्य विगाड़ सकते हैं, अपने व्यापार के सारे बागडोर अपने हाथ में ही रखें। परिवार में आपकी बातों का मान रखा जाएगा, सब आपकी बातें ध्यान से सुनेंगे तथा उस पर अमल करने के लिए कोशिश करेंगे। आप धन के लेन-देन में नियंत्रण बनाकर रखें, खुला हाथ ज्यादा होने की वजह से आपका बहुत अधिक धन खर्च हो सकता है और आपको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

6 कन्या राशि :– आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपनी सोच को पॉजिटिव बनाए रखें। नेगेटिविटी को दूर करने की कोशिश करें। आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा ज्यादा परेशान रह सकता है। हालांकि आपके मित्रों की मदद से आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी और आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, मारवाड़ी में मिठास बनाए रखें। आपकी वाणी की मिठास आपको मान सम्मान दिलाएगी। वेबसाइट के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी टीम से परेशानी हो सकती है। कोई बड़ी डिटेल आपके हाथ से निकल सकती है, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको राजनीति के क्षेत्र में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।

7 तुला राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने बड़े डिसीजन लेने के लिए अपने आपको तैयार रखें। भावनात्मक रूप से आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। छात्र जातकों की बात करें तो मेडिकल के छात्रों को ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करना होगा, तभी उन्हें कामयाबी मिल सकती है। आपको धन का लाभ हो सकता है जो आपका रुका हुआ था, आपको प्राप्त हो सकता है। जिसके मिलने से आपको बहुत अधिक खुशी होगी। आप अपने जीवनसाथी की खुशी के लिए थोड़ा सा सतर्क रहें। जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा, परंतु आप खुशी के लिए कुछ कामना चाहते हुए भी कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको तरक्की की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आप कानूनी दाव पेचों से जूझ सकते हैं, परंतु आपके हाथ से कोई बड़ा अवसर निकल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको नौकरी में किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। जिसके कारण आपका मन बहुत अधिक उदास हो सकता है और आप अपनी नौकरी को बदलने का भी प्रयत्न कर सकते हैं। आपकी नौकरी में आपको सुविधा महसूस हो सकती है। आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। जिससे आपको बहुत अधिक प्रसन्नता मिलेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको स्वास्थ्य में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। आप नियमित व्यायाम करें और हरी घास पर चलें। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन ठीक रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपके अंदर बहुत अधिक आत्मविश्वास रहेगा। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। आपका आगे बढ़ने का दिन है, छात्रों की बात करें तो छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वह अपनी पढ़ाई में बहुत मन लगाकर पढ़ेंगे तथा आगे भी बढ़ेंगे। आप अपने जीवनसाथी की किसी भी बात को अनदेखा न करें, उसे ध्यान से सुनें और उसे समझने की भी कोशिश करें। लीगल मामलों के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवन में आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। तभी आप कुछ अपने जीवन में कामयाब हो हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें अन्यथा आपसे कोई घटना घट सकती है। जिसके कारण आपको शारीरिक चोट लग सकती है और आपके साथ वाले को भी शारीरिक चोट लग सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

10 मकर राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। अचानक कुछ नये हालातों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ नई जिम्मेदारियां से भागना भविष्य पर असर डाल सकता है। आप अपने पुराने प्लान पर ही कम करें तो अच्छा रहेगा। आप अपनी हेल्थ में सुधार के लिए भी थोड़ा सा आराम करने से ही आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। छात्रों के लिए दिन शानदार रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के लिए यदि आपके जीवन में किसी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं तो उन्हें आप सुलझाने की कोशिश करें। किसी और की दखलंदाजी न होने दें। आप अपने संतान की भविष्य को लेकर थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं परंतु आप अपनी संतान के लिए धन जोड़ने की कोशिश करें और अपने बच्चों को आगे बढ़ायें या प्रयास करते रहें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके बॉस आपके कार्य को पसंद करेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।

11 कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। प्रेमी जातकों के बारे में बात करें तो प्रेमी जातक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके आपसी संबंधों के बीच में कोई तीसरा व्यक्ति आने के कारण आपके संबंध में दरार पड़ सकती है। आपको ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको कामयाबी मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो ज्यादा कार्य करने के कारण आपको थकावट हो सकती है। जिसके कारण आपको मानसिक परेशानी भी हो सकते हैं। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका अपने घर के लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको किसी बात का नुकसान हो सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।

12 मीन राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आपको किसी वजह से परेशानी के कारण भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। छात्रों की बात करें तो छात्रों को अपने जीवन में सफल होने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपने जीवन में सफल होने के लिए गंदे दोस्तों का त्याग करें तथा अच्छे पढ़ने लिखने वाले दोस्तों से ही दोस्ती रखें। आप अपने रास्ते से भटक सकते हैं। आप अपने रिलेशनशिप को स्ट्रांग करने के लिए थोड़ी और मेहनत करें तभी आपको कामयाबी मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार में बदलाव के लिए आपका बहुत अधिक अच्छा समय है। आप अपने व्यापार में यदि किसी प्रकार का फेरबदल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आपको कामयाबी ही मिलेगी, परंतु बेहतर परिणाम के लिए आपको बेहतर निर्णय भी लेना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।

सुविचार !

“येषां न विद्या न तपो न दानं, ज्ञानं न शीलं न गुणो न धर्मः।
ते मृत्युलोके भुवि भारभूता, मनुष्यरूपेण मृगाश्चरन्ति॥”
भावार्थ :- जिसके पास विद्या, तप, ज्ञान, शील, गुण और धर्म में से कुछ नहीं वह मनुष्य ऐसा जीवन व्यतीत करते हैं जैसे एक मृग। अर्थात : जिस मनुष्य ने किसी भी प्रकार से विद्या अध्ययन नहीं किया, न ही उसने व्रत और तप किया, थोड़ा बहुत अन्न-वस्त्र-धन या विद्या दान नहीं दिया, न उसमें किसी भी प्राकार का ज्ञान है, न शील है, न गुण है और न धर्म है। ऐसे मनुष्य इस धरती पर भार होते हैं। मनुष्य रूप में होते हुए भी पशु के समान जीवन व्यतीत करते हैं। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

Related Articles