Diabetes Control Tips: डायबिटीज से बढ़ रहा मौत का खतरा, बच्चे और युवाओं में दिखने लगते हैं ये लक्षण, ऐसे करें अपनी रक्षा
Diabetes Control Tips, diabetes symptoms, Diabetes signs, Blood sugar chart, diabetes, Health News, Diabetes home remedies, do i have diabetes quiz, how to prevent diabetes, type 1 diabetes, early signs of diabetes in women, how to relieve diabetic itching, diabetes treatment,, symptoms of diabetes type 2, diabetic skin conditions pictures, डायबिटीज किस कारण होता है, 35 साल की उम्र में शुगर कितना होना चाहिए, 30 साल की उम्र में शुगर कितना होना चाहिए, डायबिटीज कैसे होता है, डायबिटीज किस उम्र में होता है, डायबिटीज के लक्षण और उपाय, महिलाओं में शुगर के लक्षण,
Diabetes Control Tips: डायबिटीज उन बीमारियों में से एक है जिसका खतरा काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। मधुमेह यानी डायबिटीज से पीड़ित लोगों को दिल की बीमारियों से मौत का खतरा बढ़ जाता है। 2 प्रकार की डायबिटीज वाले लोगों में लगभग 58 प्रतिशत मौत हृदय संबंधी परेशानियों के कारण होती है। युवाओं और वृद्ध लोगों में ये बीमारियां काफी आम हो चुकी है। यह समस्या अब कम उम्र के लोगों को भी शिकार बना रही है। इसलिए डायबिटीज वालों को अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं डायबिटीज के लक्षण और कुछ बतों का ध्यान…
दोनों डायबिटीज में अंतर (Diabetes Control Tips)
सबसे पहले इन दोनों प्रकार के डायबिटीज का अंतर समझ लेना जरूरी है। टाइप-1 डायबिटीज मुख्य रूप से ऑटोइम्यून रोग है जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर की स्वस्थ अग्नाशयी कोशिकाओं पर हमला कर देती है, जिससे इंसुलिन नहीं बन पाता है।
वहीं टाइप-2 डायबिटीज में इंसुलिन का या तो पर्याप्त उत्पादन नहीं हो पाता है या फिर शरीर इसका ठीक तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाती है। टाइप-2 डायबिटीज को मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ी से संबंधित माना जाता है।
डायबिटीज का जोखिम (Diabetes Control Tips)
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, भारत में 18 वर्ष से अधिक आयु के अनुमानित 77 मिलियन लोग टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित हैं। डॉक्टर्स ने पाया कि वैसे तो इसका खतरा वृद्ध-वयस्कों में अधिक रहा है पर अब 12-20 वर्ष की आयु के किशोरों में भी इसके मामले देखे जा रहे हैं। जिन कारणों को इसके लिए प्रमुख पाया गया है उनमें बच्चों में शारीरिक निष्क्रियता और इसके कारण मोटापे का खतरा प्रमुख रहा है। अधिक वजन किसी भी उम्र के लोगों में मधुमेह के जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है।
बच्चों के लिए सावधानी की जरूरत
जिन बच्चों के माता-पिता को डायबिटीज की समस्या रही है उन्हें आनुवांशिक रूप से इसका खतरा अधिक हो सकता है। ब्लड शुगर का बढ़ा हुआ स्तर पूरे शरीर में समस्याएं पैदा कर सकता है। इससे रक्त वाहिकाओं और तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है जिससे आंखों, किडनी और हृदय को भी खतरा रहता है। कम उम्र में बढ़ती इन समस्याओं के जोखिमों से बचाव के लिए जरूरी है कि खान-पान और दिनचर्या को ठीक रखें।
मधुमेह के लक्षण (Diabetes Symptoms)
घाव का धीरे-धीरे ठीक होना
मधुमेह का एक लक्षण यह है कि घाव ठीक होने में अधिक समय लगता है। शुगर लेवल बढ़ने पर इम्यून सिस्टम ठीक से काम नहीं करता, जिससे घाव भरने में ज्यादा समय लगता है।
थकान और कमजोरी
क्रोनिक थकान और कमजोरी तब होती है जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है या पर्याप्त मात्रा में इसका उपयोग करने में असमर्थ होता है। किशोरावस्था के दौरान थकान और कमजोरी महसूस होना मधुमेह या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।
अत्यधिक भूख और प्यास लगना
मधुमेह का एक अन्य लक्षण अत्यधिक भूख लगना है। कम उम्र में अत्यधिक भूख लगना सामान्य बात है, लेकिन अगर अत्यधिक भूख के साथ अन्य लक्षण भी हों तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। अगर आपको प्यास लगती है तो सावधान हो जाएं। मधुमेह के रोगियों को अधिक प्यास लगती है। ऐसे में ब्लड शुगर की जांच कराएं।
डायबिटीज हैं तो इन बातों का रखें ध्यान (Diabetes Control Tips)
- खाने में स्वस्थ खाद्य पदार्थ ही चुनें।
- प्रतिदिन तेज रफ्तार में टहलें।
- अपने परिवार के साथ अपने स्वास्थ्य और मधुमेह व हृदय रोग के जोखिम के बारे में बात करें।
- यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे छोड़ देना ही बेहतर होगा।
- अपने लिए, अपने परिवार के लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए मधुमेह और इसकी जटिलताओं संबंधी जोखिम को कम करने खातिर जीवनशैली में बदलाव करें।
डायबिटीज के घरेलू उपाय (Home Remedies for Diabetes)
जामुन के बीज- डायबिटीज के आयुर्वेदिक इलाज में जामुन के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस लें। इसका चूर्ण बना लें। अब इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें। इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
मेथी- मधुमेह के रोगियों के लिए मेथी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। मेथी के बीज खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इसके लिए आपको एक चम्मच मेथी के बीज को रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रखना है। सुबह खाली पेट बीज समेत पानी को पी लें। आपको इसके आधे घंटे तक कोई दूसरी चीज नहीं खानी है।
दालचीनी- खड़े मसालों में दालचीनी सभी के घर में इस्तेमाल होती है। दालचीनी से डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसमें मधुमेह विरोधी गुण पाए जाते हैं। दालचीने के उपयोग से ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप रोज आधा चम्मच दालचीनी पाउडर का सेवन करें।



