Aaj ka rashifal 31 may: वृश्चिक राशि के जातकों को निर्णय क्षमता का मिलेगा लाभ, खान-पान में लाएं सुधार

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 31 may)। आज का सुविचार… कभी उसका गलत इस्तेमाल मत कीजिये जो आपको चाहता हो। कभी स्वयं को व्यस्त न बतायें उसको जिसे आपकी जरुरत हो। कभी धोखा न दें उसे जो आप पर सच में विश्वास करता हो और कभी उसे न भूलें जो आपको हमेशा स्मरण करता हो।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 31-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- पंचमी 20:14:45,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 17 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- पुष्य 21:06:21,
योग- वृद्धि 10:42:23, पश्चात-ध्रुव,
करण- बव 08:42:09, पश्चात-बालव,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- कर्क राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:25:11,
सूर्यास्त- 19:12:44,
दिन काल- 13:47:32,
रात्रि काल- 10:12:14,
चंद्रोदय- 09:22:40,
चंद्रास्त- 23:32:41,
राहू काल- 08:52-10:36 अशुभ,
यम घंटा- 14:02-15:46 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:47 शुभ,
प्रदोष- 19:13-21:16 तक,
गंड मूल- 21:06 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघडिय़ाँ (Aaj ka rashifal 31 may)

शुभ- 07:09-08:52,
चर- 12:19-14:02,
लाभ- 14:02-15:46,
अमृत- 15:46-17:29,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 31 may)

लाभ- 19:13-20:29,
शुभ- 21:46-23:02,
अमृत- 23:02-24:19,
चर- 24:19-25:35,
लाभ- 28:08-29:25,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 31 may)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 31 may)

शनि- 05:25 – 06:34,
बृहस्पति- 06:34 – 07:43,
मंगल- 07:43 – 08:52,
सूर्य- 08:52 – 10:01,
शुक्र- 10:01 – 11:10,
बुध- 11:10 – 12:19,
चन्द्र- 12:19 – 13:28,
शनि- 13:28 – 14:37,
बृहस्पति- 14:37 – 15:46,
मंगल- 15:46 – 16:55,
सूर्य- 16:55 – 18:04,
शुक्र- 18:04 – 19:13,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 31 may)

बुध- 19:13 – 20:04,
चन्द्र- 20:04 – 20:55,
शनि- 20:55 – 21:46,
बृहस्पति- 21:46 – 22:37,
मंगल- 22:37 – 23:28,
सूर्य- 23:28 – 24:19,
शुक्र- 24:19 – 25:10,
बुध- 25:10 – 26:01,
चन्द्र- 26:01 – 26:52,
शनि- 26:52 – 27:43,
बृहस्पति- 27:43 – 28:34,
मंगल- 28:34 – 29:25,

आज 31 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 31 may)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि मिलेगी और यदि आप किसी मुश्किल में हैं तो आपको आपके भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने कुछ निजी मामले को संवेदनशील रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और बुजुर्गों का पूरा सम्मान करेंगे, उनसे किसी भी वाद-विवाद में ना प?ें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होगी। शुभांक – 8 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 31 may)

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नई तकनीकों को अपना सकते हैं, जिससे उनका बिजनेस और बड़ा हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। धन संबंधित मामलों में आप आसानी से आगे बढ़ें, लेकिन यदि किसी बैंक, व्यक्ति संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। पिताजी को आप किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकते हैं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – लेमन है। (Aaj ka rashifal 31 may)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने कामों को समय के हिसाब से पूरा करें व आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसका आपके काम पर असर दिखेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी नई नौकरी के मिलने से पुरानी को तुरंत नहीं छोडऩा है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 31 may)

4 कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने खर्च को बहुत ही सावधानी से करें। किसी अजनबी से लेन-देन ना करें, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है। आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनायें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आप आय से अधिक धन व्यय करें, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकता है। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके कामों का नुकसान होगा। इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 31 may)

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा व मित्रों के सहयोग से आप कुछ बिजनेस की योजनाओं में धन लगा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आप उसे अपने किसी परिचित की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। व्यस्त जीवन जी रहे लोग साथी की बातों को समझें, नहीं तो कोई वाद-विवाद बन सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण मामले को समय रहते निपटाना होगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 31 may)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। आपके यदि कुछ परेशानियां आ रहीं थीँ तो वह आज दूर होंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कुछ नए कामों को करने का मौका मिलेगा। आप चीजों को व्यवस्थित तरीके से बनाकर रखें नहीं तो कोई गलती हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले माता पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal 31 may)

7 तुला राशि :- आज के दिन विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपको मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुट-पुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ उलझनें चल रहीं थीं, तो उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलने से आपकी चिंता दूर होगी। आपका कोई मित्र आपसे मदद मांगने आ सकता है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 31 may)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप अपने खान-पान की आदतों में सुधार लाएं, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलने से आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी। किसी कानूनी काम में आप उसकी नीति नियमों को अवश्य ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 31 may)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बढऩे से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आप किसी काम में धैर्य और साहस बनाए रखें। यदि आप घर परिवार में चल रही उलझनों को लेकर परेशान हैं, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरी करने में आप पूरी जी जान लगा देंगे। शुभांक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए सूझ-बूझ दिखाकर काम करने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आप किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं। व्यापारिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत देखकर अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 31 may)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुडक़र नाम कमाने के लिए रहेगा। कुछ नए लोगों से आपको मेल मिलाप करने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस की किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई बड़ा नुकसान करा सकता है। आपकी शैक्षणिक विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी, जो लोग काम-काज की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 31 may)

12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे और उन्हें पूरा मान सम्मान देंगे। परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला भावुकता में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। बिजनेस में यदि कुछ योजनाएं आपको लंबे समय से परेशान कर रहीं थीं, तो आप उन्हें फिर से शुरू कर सकते हैं। आपको किसी काम के लिए जिद नहीं करनी है, नहीं तो वह गलत हो सकता है और आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन व्यय करेंगे। शुभांक – 8 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 31 may)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment