Aaj ka rashifal 29 may: कुंभ राशि के जातकों की आज दूर होगी आर्थिक तंगी, मिलेगा धन लाभ

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 29 may)। आज का सुविचार… गलतियाँ, विफलता, अपमान, निराशा और अस्वीकृति… ये सभी उन्नति और विकास का ही एक हिस्सा है। कोई भी व्यक्ति इन सभी पाँचों चीजों का सामना किये बिना जीवन में कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकता।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 29-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- तृतीया 23:17:36,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 15 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- आद्रा 22:37:49,
योग- शूल 15:45:48, पश्चात-गण्ड,
करण- तैतुल 12:31:10, पश्चात-गर,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:25:41,
सूर्यास्त- 19:11:41,
दिन काल- 13:46:00,
रात्रि काल- 10:13:44,
चंद्रोदय- 07:07:40,
चंद्रास्त- 21:59:27,
राहू काल- 14:02-15:45 अशुभ,
यम घंटा- 05:26-07:09 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:46 शुभ,
प्रदोष- 19:12-21:15 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाने से शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 29 may)

शुभ- 05:26-07:09,
चर- 10:35-12:19,
लाभ- 12:19-14:02,
अमृत- 14:02-15:45,
शुभ- 17:28-19:12,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 29 may)

अमृत- 19:12-20:28,
चर- 20:28-21:45,
लाभ- 24:19-25:35,
शुभ- 26:52-28:09,
अमृत- 28:09-29:25,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 29 may)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 29 may)

बृहस्पति- 05:26 – 06:35,
मंगल- 06:35 – 07:43,
सूर्य- 07:43 – 08:52,
शुक्र- 08:52 – 10:01,
बुध- 10:01 – 11:10,
चन्द्र- 11:10 – 12:19,
शनि- 12:19 – 13:28,
बृहस्पति- 13:28 – 14:36,
मंगल- 14:36 – 15:45,
सूर्य- 15:45 – 16:54,
शुक्र- 16:54 – 18:03,
बुध- 18:03 – 19:12,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 29 may)

चन्द्र- 19:12 – 20:03,
शनि- 20:03 – 20:54,
बृहस्पति- 20:54 – 21:45,
मंगल- 21:45 – 22:36,
सूर्य- 22:36 – 23:27,
शुक्र- 23:27 – 24:19,
बुध- 24:19 – 25:10,
चन्द्र- 25:10 – 26:01,
शनि- 26:01 – 26:52,
बृहस्पति- 26:52 – 27:43,
मंगल- 27:43 – 28:34,
सूर्य- 28:34 – 29:25,

आज 29 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 29 may)

1 मेष राशि :- आज के दिन परिवार के साथ संबंधों को बेहतर करने में आपको सहायता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मिलना भी हो सकता है, जो पुरानी यादों को भी ताजा कर देंगे। सभी से सहयोग प्राप्त होगा तथा मन खुश रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। बेवजह तनाव रह सकता है। सिर में चोट लग सकती है। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी कें स्थान परिवर्तन की खबर मिलने से निराश होंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा। अचानक कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराने किसी मित्र से मुलाकात होगी। भविष्य की चिंता रहेगी लेकिन प्रियजन का सहयोग मिलने से काफी राहत महसूस करेंगे। शुभांक – 7 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 29 may)

2 वृष राशि :- आज के दिन घर पर किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, और ज्यादातर समय उसी में लगा रहेगा। रिश्तेदारों का आना भी लगा रहेगा। शाम होते-होते कुछ ऐसा घटित होगा जो सभी को प्रसन्न कर देगा। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। कुसंगति से बचें। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में अतिउत्साह में आकर कार्य ना करें। बनता काम बिगड़ सकता है। व्यापार से आप विश्राम लेंगे और कुछ नया करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। बाहरी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ की मानसिक चिंता दी जा सकती है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 29 may)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपके रिश्तों में चल रही गलतफहमियां बढ़ जायेंगी। यदि समय रहते उन्हें दूर नही किया गया तो रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सजगता रखने की बहुत आवश्यकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आपको ज्यादा मेहनत से बचना है और अपने शरीर पर ध्यान देना है। अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करें। स्वस्थ भोजन करें। आप अपना ख्याल रख कर जो उर्जा प्राप्त करेंगे, उससे बाकी के दिनों में अच्छे से कार्य कर पाने में सफल रहेंगे। शुभांक – 8 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 29 may)

4 कर्क राशि :- आज के दिन आपको मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं तथा मन भी बेचैन रहने की संभावना है। मन किसी काम में कम ही लग पाएगा तथा क्या किया जाये और क्या नही, इसी दुविधा में फंसे रहेंगे। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। बातचीत में संयम रखें। शत्रुता में कमी रहेगी। स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी मानसिक स्थिति कार्य करने की नहीं होगी। जिसकी वजह से स्वयं पर काम का अत्यधिक दबाव महसूस करेंगे। व्यापार में किसी तरह की साझेदारी से बचें। रिश्तों में निकटता आयेगी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 29 may)

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको चीजों को सही तरीके से समझने की आवश्यकता है, अन्यथा वे और ज्यादा उलझ जायेंगी। यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो उसको हल्के में ना लें और डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर लें। यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। यात्रा के दौरान किसी से विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें। व्यापार में आपको सावधान रहने की जरूरत है। हानि होने की संभावना है। बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत करके मानसिक रूप से काफी स्वस्थ महसूस करेंगे। शुभांक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 29 may)

6 कन्या राशि :- आज के दिन जो जातक कॉलेज में पढ़ते हैं उनको कुछ ऐसा प्राप्त होगा जिससे मन में खुशी का भाव रहेगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा तथा उनसे उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। व्यापार में उन्नति देखने को मिलेगी। ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा, यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपके समक्ष नये विकल्प आ सकते हैं। फिलहाल अभी किसी नये विकल्प की तरफ ध्यान ना दें। जो जैसा चल रहा है उसको वैसा ही चलने दें। व्यापार में आर्थिक लाभ की स्थिति बनी हुई है। खर्च की अधिकता रहेगी। माता-पिता का आर्शीवाद प्राप्त होगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 29 may)

7 तुला राशि :- आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा तथा अड़चने दूर होंगी। करियर को लेकर एक साफ दृष्टिकोण बनेगा तथा मन भी पहले की अपेक्षा शांत रहेगा। यदि किसी के साथ वाद-विवाद चल रहा है तो वह भी दूर होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में कार्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। आपका मन पूरी तरह से भटकाव की तरफ होगा। बेहतर होगा आप कार्य से थोड़ा विश्राम लें और उनसे बात करने की कोशिश करें जो आपको ज्यादा समझते हैं। नये रिश्तों की तलाश से बचें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – काला है। (Aaj ka rashifal 29 may)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन व्यापारियों के लिए शुभ फल देने वाला होगा तथा उन्हें अपने ग्राहकों का साथ मिलेगा। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा तथा छवि में सुधार देखने को मिलेगा। शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। आपके साथ कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसा घटित हो सकता है जिससे आप समय की अहमियत को समझ सकें। इस घटना को सकारात्मक रूप से ही लेने की कोशिश करें। व्यापार में आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्तेदार से मिलने उनके घर जा सकते हैं। शुभांक – 6 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 29 may)

9 धनु राशि :- आज के दिन संगीत, कला और फैशन के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए शुभ रहेगा तथा नए अवसर प्राप्त होंगे जो उनका करियर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य से कार्य करना होगा। किसी की बातों में आकर कुछ गलत फैसला ना लें। व्यापार में नया प्रोजेक्ट प्राप्त करने में सफल होंगे। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार को लेकर स्वयं में कुछ बैचेनी सी अनुभव करेंगे। हालांकि शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग -आसमानी है। (Aaj ka rashifal 29 may)

10 मकर राशि :- आज के दिन आप ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताएंगे तथा उन्हें अच्छे से जानने का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता आपको लेकर आशान्वित रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आना हो सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ ज्यादा समय देना पड़ सकता है। व्यापार में लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की उपलब्धि से आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। शुभांक – 5 और शुभ रंग – भूरा है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी तथा धन लाभ मिलेगा। विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाना होगा तथा उनका आपके प्रति विश्वास मजबूत होगा। सामाजित जीवन अच्छा रहने के संकेत हैं। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको जिस अवसर की तलाश थी, वह प्राप्त हो सकता है। अपनी सभी तैयारियां पूरी रखें। व्यापार में तनाव तथा चिंता बनी रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति पर विश्वास ना करें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। शुभांक – 3 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 29 may)

12 मीन राशि :- आज के दिन आपकी माँ का स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। विवाहित हैं तो पत्नी का स्वास्थ्य भी खराब रहने की संभावना है। ऐसे में उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखें और समय पर भोजन इत्यादि दें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अनहोनी की आशंका निर्मूल नहीं हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने के बारे में विचार करेंगे। वाणी पर संयम रखें। उच्च अधिकारियों से तनाव हो सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। परिवार से दूर एकांत में जाने का मन करेगा। स्वयं पर भरोसा डगमगाने ना दें। शुभांक – 7 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 29 may)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment