Aaj ka rashifal 10 may: इन चार राशियों पर आज होगी मां लक्ष्मी की कृपा, खूब होगी धन की वर्षा

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 10 may)। आज का सुविचार… जीवन में ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें आप समय के साथ भूल जाते हैं। लेकिन ऐसे कुछ ही लोग होते हैं, जिनके साथ आप समय भूल जाते हैं। उन्हें कभी न खोएं।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 10-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- त्रयोदशी 17:29:20, पश्चात-चतुर्दशी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 27 वैशाख गते,
नक्षत्र- चित्रा 27:14:16,
योग- सिद्धि 27:59:50,
करण- तैतुल 17:29:20, पश्चात-गर,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- कन्या 13:41:14, पश्चात-तुला राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:34:47,
सूर्यास्त- 19:00:35,
दिन काल- 13:25:47,
रात्रि काल- 10:33:31,
चंद्रोदय- 17:06:46,
चंद्रास्त- 28:25:05,
राहू काल- 08:56-10:37 अशुभ,
यम घंटा- 13:58-15:39 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:45 शुभ,
प्रदोष- 19:59-21:08 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाने से पुत्र दोष होता है। चतुर्दशी तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना वर्जित है। स्त्री सहवास निषिद्ध है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 10 may)

काल- 05:35 – 07:16 अशुभ,
शुभ- 07:16 – 08:56 शुभ,
रोग- 08:56 – 10:37 अशुभ,
उद्वेग- 10:37 – 12:18 अशुभ,
चर- 12:18 – 13:58 शुभ,
लाभ- 13:58 – 15:39 शुभ,
अमृत- 15:39 – 17:20 शुभ,
काल- 17:20 – 19:01 अशुभ,

रात्रि की चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 10 may)

लाभ- 19:01 – 20:20 शुभ,
उद्वेग- 20:20 – 21:39 अशुभ,
शुभ- 21:39 – 22:58 शुभ,
अमृत- 22:58 – 24:17 शुभ,
चर- 24:17 – 25:37 शुभ,
रोग- 25:37- 26:56 अशुभ,
काल- 26:56 – 28:15 अशुभ,
लाभ- 28:15 – 29:34 शुभ,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 10 may)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 10 may)

शनि- 05:35 – 06:42,
बृहस्पति- 06:42 – 07:49,
मंगल- 07:49 – 08:56,
सूर्य- 08:56 – 10:03,
शुक्र- 10:03 – 11:11,
बुध- 11:11 – 12:18,
चन्द्र- 12:18 – 13:25,
शनि- 13:25 – 14:32,
बृहस्पति- 14:32 – 15:39,
मंगल- 15:39 – 16:46,
सूर्य- 16:46 – 17:53,
शुक्र- 17:53 – 19:01,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 10 may)

बुध- 19:01 – 19:53,
चन्द्र- 19:53 – 20:46,
शनि- 20:46 – 21:39,
बृहस्पति- 21:39 – 22:32,
मंगल- 22:32 – 23:25,
सूर्य- 23:25 – 24:17,
शुक्र- 24:17 – 25:10,
बुध- 25:10 – 26:03,
चन्द्र- 26:03 – 26:56,
शनि- 26:56 – 27:49,
बृहस्पति- 27:49 – 28:41,
मंगल- 28:41 – 29:34,

आज 10 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 10 may)

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों का घर परिवार में सम्मान मिलेगा। सामाजिक प्रभाव में भी वृद्धि होगी। संतान के विवाह को लेकर आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दिन के आरंभ से ही आप सक्रिय रहेंगे और पेंडिंग कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। राजकीय क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। बिजनेस में कमाई बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखना होगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – केसरिया है। (Aaj ka rashifal 10 may)

2 वृष राशि :- आज के दिन आप भविष्य की योजनाओं को लेकर उलझन और चिंतन में रहेंगे। सांसारिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे। वाहन की देख रेख और मरम्मत पर धन खर्च हो सकता है। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी और प्रेमी के साथ मनोरंजक शाम बिताएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी तकनीकी समस्या और आर्थिक विषयों को लेकर चिंता हो सकती है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – हल्का लाल है। (Aaj ka rashifal 10 may)

16 Nov 2024 ka rashifal : आज कर्क राशि के धन-धान्य में होगी वृद्धि, इनके लिए रहेगा खर्चों भरा दिन

3 मिथुन राशि :- आज के दिन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। अगर आप पैसों का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो इसमें सावधानी बरतें नहीं तो परेशानी होगी। जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक लाभ होगा और हर काम में परिवार और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई नया काम या व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आपका अटका हुआ धन भी कहीं से प्राप्त हो सकता है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 10 may)

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। मातृ पक्ष से भी धन लाभ होता देखा जा रहा है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपके ज्ञान विज्ञान में इजाफा होगा और आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। शाम के समय आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। आपके घर मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। सामाजिक संपर्क और प्रभाव में भी वृद्धि होगी। शुभांक – 4 और शुभ रंग – धानी है। (Aaj ka rashifal 10 may)

5 सिंह राशि :- आज के दिन आप भौतिक सुख साधनों का आनंद लेंगे और इन पर पैसा भी खर्च करेगे। आप वाहन पर भी धन खर्च कर सकते हैं। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। निकट संबंधियों से मनमुटाव चल रहा है तो इसका भी समाधान हो सकता है। मित्रों से भी आपको सहयोग मिलेगा। जो लोग राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा, विरोधी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 10 may)

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। धर्म कर्म के काम में आपका मन लगेगा। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो साझेदारों से आपको लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की व्यवस्था सुधारने पर काम करेंगे। किसी महिला संबंधी से आपको सहयोग और लाभ मिल पाएगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप अपनी वाणी और चतुराई से भी लाभ पा सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 10 may)

7 तुला राशि :- आज के दिन आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आप अपने व्यवहार और बातों से घर में अपना बेहतर मुकाम बना पाएंगे और लोग आपकी बातों को सम्मान भी देंगे। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा। सुबह से ही आप घर की व्यवस्था को सुधारने का काम करेंगे और साथ ही अपने शौक को पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। परिवार के सदस्यों को आप कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। रुचिकर खान-पान का आनंद लेंगे। शुभांक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 10 may)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक अपने पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और तालमेल बनाकर रखेंगे। किसी निकट संबंधी से चल रहा तनाव भी दूर होगा। लव लाइफ में आपको प्रेमी संग आनंददायक पल बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे। आपको किसी संबंधी की मदद के लिए भी आगे आना होगा। जो लोग घर बदलने का प्लान कर रहे हैं उनको प्रयास में सफलता मिलेगी। आपको किसी महिला मित्र अथवा संबंधी की ओर से लाभ और सहयोग मिलेगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 10 may)

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सुखद रहेगा। आप परिवार और मित्रों के साथ आनंददायक पल बिताएंगे और अपने कुछ शौक भी पूरे करेंगे। आप घर के कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। ससुराल के संबंधियों से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। छोटी दूरी की यात्रा का भी प्लान बन सकता है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप कारोबार में विस्तार के लिए भी प्रयास कर सकते हैं। बिजनेस में आपका अटका माल निकल सकता है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 10 may)

10 मकर राशि :- आज के दिन आपकी कोई वस्तु खराब हो सकती है जिसकी वजह से परेशानी होगी और धन भी खर्च करना होगा। आपको घर की जरूरतों और व्यवस्था पर भी धन खर्च करना होगा। वैसे पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र या मेहमान से मिलने का प्लान बन सकता है। आपको मनपसंद भोजन का आनंद मिल सकता है। कुछ पेंडिंग बिल भी निपटाने होंगे जिससे दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। शुभांक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 10 may)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आपके लिए सलाह है कि भारी सामान उठाने से बचें नहीं तो कमर कंधे में दर्द हो सकता है। लंबे समय बाद आप किसी मित्र या संबंधी से मिल सकते हैं। धर्म कर्म के काम पर आपका धन खर्च होगा। पारिवारिक जीवन मे प्रेम और सहयोग बना रहेगा और किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों को आप मात दे पाएंगे। बिजनेस में आपको लाभ का मौका मिलेगा। काम की व्यस्तता की वजह से थकान भी होगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 10 may)

12 मीन राशि :- आज के दिन आपको सेहत के प्रति ध्यान रखना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। वैसे आपको माता और मातृपक्ष से लाभ दिला सकता है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और पूर्व में किए गए निवेश और परिश्रम का भी आपको लाभ मिलेगा। बच्चों से आपको सहयोग और सुख मिलेगा। किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको भावुक बनाएगा। खर्च पर कंट्रोल करें। शुभांक – 8 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 10 may)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment