बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

केवल मोबाइल नम्बर चालू रखने के यह किफायती प्लान हैं बेहतर

जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (VI) तीनों कंपनियों के प्री-पेड प्लान (pre-paid plan) दिसंबर 2021 से महंगे हो गए हैं। जिसके बाद रिचार्ज कराने में लोगों की जेब ढीली हो रही है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो सिर्फ अपने नंबर को चालू रखने के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं, लेकिन सही प्लान की जानकारी ना होने की वजह से परेशानी होती है।

एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया तीनों कंपनियों के पास कुछ ऐसे प्लान हैं जिनमें डाटा तो कम मिलता है, लेकिन लंबी वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। जियो ने तो अपने ऐसे प्लान को छिपाकर ही रख दिया है। जियो के पास इस तरह के तीन प्लान हैं जो किसी भी थर्ड पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म पर नहीं दिखते हैं। आज हम आपको तीनों कंपनियों के कुछ ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे।

जियो के प्लान
जियो के पास तीन ऐसे प्लान हैं जिनसे आप कम पैसे में रिचार्ज कराकर लंबी वैधता हासिल कर सकते हैं। जियो के पास एक 155 रुपये का प्लान है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में महज 2 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसमें 300 मैसेज भेजने की सुविधा मिलती है।

जियो के पास दूसरा प्लान 395 रुपये का है जिसमें 84 दिनों की वैधता मिलती है। जियो के इस प्लान में कुल 6 जीबी डाटा मिलता है। कायदे से देखें तो यदि आप कम कीमत में लंबी वैधता वाला रिचार्ज चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट है। इसमें भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1000 मैसेज भी मिलते हैं। जियो के पास एक 1,559 रुपये का प्लान है जिसमें 336 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें कुल 24 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में 3,600 मैसेज मिलते हैं।

एयरटेल का लंबी वैधता वाला प्लान
एयरटेल के पास 99 रुपये का एक प्लान है जिसमें 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान में 200 एमबी डाटा मिलता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। यदि आपको सिर्फ कॉलिंग चाहिए तो यह रिचार्ज बेस्ट है।

वोडाफोन आइडिया का लंबी वैधता वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के पास भी 99 रुपये का एक प्लान है जिसमें 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान में 200एमबी डाटा मिलता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। यदि आपको सिर्फ कॉलिंग चाहिए तो यह रिचार्ज बेस्ट है। इसके अलावा एक प्लान 79 रुपये का है जिसमें 64 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इसमें भी 200 एमबी डाटा मिलता है।

न्यूज सोर्स:https://www.amarujala.com/technology/tech-diary/jio-vs-airtel-vs-vi-recharge-plans-cheap-and-best-recharge-get-unlimited-calling-benefits

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button