बैतूल अपडेट

Betul accident news: 20 फीट गहराई में गिरी कार, एक वकील की मौत, चार घायल

Betul accident news: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे 43 पर रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नाव घाट पर एक कार 20 फीट नीचे गिर गई। इससे कार में सवार एक वकील की मौत हो गई जबकि 4 घायल हैं। बताया जाता है कि यह सभी पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर एक ढाबे पर वकीलों की एक मीटिंग थी। मीटिंग के बाद बाकी वकील तो दोपहर में ही लौट गए थे, लेकिन सारणी-बगडोना क्षेत्र के वकील दोपहर में रेत घाट की ओर चले गए थे। यहां से वे रात में वापस लौट रहे थे।

पुरानी पुलिया के नीचे गिरी कार (Betul accident news)

इस बीच रात 9 बजे के करीब नाव घाट की टर्निंग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पुरानी पुलिया के नीचे करीब 20 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में 5 वकील घायल हो गए। इस हादसे में कार में सवार वकील सुरेश सुमन, सतीश मालवीय, सूरज तिवारी, बसंत साकरे और रामपत घायल हो गए।

घोड़ाडोंगरी ले जाते समय मौत (Betul accident news)

इन सभी को पॉवर जनरेटिंग कंपनी सारणी के अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 3 वकीलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी रेफर किया गया था। इनमें से सुरेश सुमन की रास्ते में ही मौत हो गई। सारणी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। (Betul accident news)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button