सोना-चांदी रेट टुडे

Aaj ke sona chandi bhav: सोना-चांदी के भाव में फिर आया भारी उछाल, नहीं मिल रही राहत, देखें आज के ताजा रेट

Aaj ke sona chandi bhav: इस सप्ताह सोना और चांदी के भाव में लगातार तेजी का रूख रहा है। आज सप्ताह के आखरी कार्य दिवस शुक्रवार को भी सोना-चांदी के भाव में कल के मुकाबले उछाल आया है। इससे पहले कल गुरुवार को सुबह तेजी के साथ शुरूआत के बाद दिन में सोना-चांदी दोनों के ही दाम में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन, आज सुबह इनकी शुरूआत एक बार फिर तेजी के साथ हुई है।

आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन मुंबई द्वारा आज 7 मार्च 2025 को जारी रेट के अनुसार आज 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 85966 रुपये हैं। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव 85622 रुपये, 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 78745 रुपये, 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 64474 रुपये और 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 50290 रुपये हैं। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव 96796 रुपये हैं।

गुरुवार को यह थे सोना-चांदी के भाव

गुरुवार को 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 86346 रुपये से शुरू होकर रात में 85876 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव 86000 रुपये से शुरू होकर 85532 रुपये पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 79093 रुपये से शुरू होकर 78662 रुपये पर बंद हुए थे। 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 64760 रुपये से शुरू होकर 64407 रुपये पर बंद हुए थे। 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 50512 रुपये से शुरू होकर 50238 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव 96898 रुपये से शुरू होकर 96460 रुपये पर बंद हुए थे।

बुधवार को यह थे सोना-चांदी के भाव

बुधवार को 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 86546 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 86300 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव 86110 रुपये से शुरू होकर 85954 रुपये पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 79276 रुपये से शुरू होकर 79051 रुपये पर बंद हुए थे। 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 64910 रुपये से शुरू होकर 64725 रुपये पर बंद हुए थे। 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 50577 रुपये से शुरू होकर 50486 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव 95785 रुपये से शुरू होकर 95993 रुपये पर बंद हुए थे।

मिस्ड कॉल से भी जान सकते भाव

यदि आप सोना और चांदी के रेट घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।

मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से

एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे सोना और चांदी के बेस प्राइज रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button