सोना-चांदी रेट टुडे

Aaj ke sona chandi bhav: सोने ने दी मामूली राहत, चांदी के नहीं हो रहे नखरे कम, देखें आज के ताजा भाव

Aaj ke sona chandi bhav: सोना-चांदी के लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे दाम के बीच आज सोने ने मामूली राहत दी है। सोने के भाव में गुरुवार को थोड़ी सी कमी दर्ज की गई है। हालांकि चांदी ने नखरे कम होने के नाम ही नहीं ले रहे हैं। सोने के विपरीत आज चांदी के दाम में एक बार फिर बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को दिन में भी सोने के भाव में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन चांदी के दाम में कल दिन में भी बढ़ोतरी हुई थी।

आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन मुंबई द्वारा आज 6 मार्च 2025 को जारी रेट के अनुसार आज 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 86346 रुपये हैं। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव 86000 रुपये, 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 79093 रुपये, 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 64760 रुपये और 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 50512 रुपये हैं। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव 96898 रुपये हैं।

बुधवार को यह थे सोना-चांदी के भाव

बुधवार को 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव 86546 रुपये से शुरू हुए थे और रात में 86300 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव 86110 रुपये से शुरू होकर 85954 रुपये पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 79276 रुपये से शुरू होकर 79051 रुपये पर बंद हुए थे। 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 64910 रुपये से शुरू होकर 64725 रुपये पर बंद हुए थे। 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 50577 रुपये से शुरू होकर 50486 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव 95785 रुपये से शुरू होकर 95993 रुपये पर बंद हुए थे।

मंगलवार को पहुंच चुके 86 हजार के पास

मंगलवार को 999 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के भाव सुबह 85817 रुपये से शुरू होकर रात में 86432 रुपये पर बंद हुए थे। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के भाव 85473 रुपये से शुरू होकर 86086 रुपये पर बंद हुए थे। 916 शुद्धता वाले सोने के भाव 78608 रुपये से शुरू होकर 79172 रुपये पर बंद हुए थे। 750 शुद्धता वाले सोने के भाव 64363 रुपये से शुरू होकर 64824 रुपये पर बंद हुए थे। 585 शुद्धता वाले सोने के भाव 50203 रुपये से शुरू होकर 50563 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी के एक किलोग्राम के भाव 94882 रुपये से शुरू होकर 95293 रुपये पर बंद हुए थे।

मिस्ड कॉल से भी जान सकते भाव

यदि आप सोना और चांदी के रेट घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।

मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से

एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे सोना और चांदी के बेस प्राइज रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button