नए झक्कास लुक में पेश हुई Renault की शानदार SUV, पॉवरफुल इंजन के साथ फीचर्स भी है स्टैंडर्ड
ऑटोमोबाइल सेक्टर में इन दिनों बहुत सी शानदार कार देखने मिल रही है और सबसे ज्यादा मार्केट में डिमांड SUV सेगमेंट में देखी जा रही है, लेकिन इस सेगमेंट में दिक्कत इसकी कीमत और माइलेज को लेकर है, इसीलिए कुछ लोग इसे खरीदने के लिए काफी सोच विचार करते हैं। आज हम आपके बजट में शानदार कार के बारे में बताने वाले है जिसका नाम Renault Kiger SUV है। तो चलिए जानते है इस कार के इंजन और फीचर्स के बारे में
Renault Kiger SUV का इंजन है काफी शक्तिशाली
Renault Kiger SUV का इंजन और पॉवर बहुत ही जबरदस्त है। इसमें आपको 1.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 98.63bhp की पावर और 152nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह SUV 20.62kmpl का दमदार माइलेज देती है।
Renault Kiger SUV के नए स्मार्ट फीचर्स
Renault Kiger SUV में फीचर्स की तो कोई कमी ही नहीं है इसमें आपको कम कीमत में लक्ज़री कार जैसे फीचर्स देखने मिल जाते है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, 4 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, रियर-व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे कई कम्फर्ट फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।
Renault Kiger SUV की कीमत
Renault Kiger SUV एक बेहद किफायती SUV है जिसकी शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये से शुरू होती है और 11.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इस कार का सीधा मुकाबला आपको Tata Punch और Creta से देखने मिल जाता है।
खास खबरे
- Betul Crime News: बैतूल में गोवंश तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: टवेरा में पर्दे और प्लाईवुड के पीछे बांधकर ले जा रहे थे पांच गोवंश
- Betul Collector News: बैतूल में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कलेक्टर सख्त, भूमि पूजन हो चुके काम जल्द शुरू करने के निर्देश
- Betul Court News: बैतूल कोर्ट का बड़ा फैसला: किराना दुकान पर हुए विवाद में गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
- Betul Mandi Bhav: आज का मंडी भाव: बैतूल मंडी में गेहूं 3129 और भैंसदेही में मक्का 3000 तक बिका, देखें पूरी रिपोर्ट
- Betul Poisoning: बैतूल में नशा मुक्ति की दवा बनी मौत का कारण! संदिग्ध पेय पीने से दो की मौत, पांच अस्पताल में भर्ती



