बड़ी खबरें

Green City Betul : हजारों दीपों से झिलमिलाएगा माचना घाट, फव्वारे जगमगाएंगे, सेल्फी प्वाइंट भी तैयार

Green City Betul : बैतूल। शहर के विवेकानंद वार्ड में स्थित माचना घाट अब सैर सपाटे के लिए सबसे पसंदीदा स्थानों में शुमार हो जाएगा। यहां पर पहले घाट बनाए गए थे, जिससे इस स्थान की सुंदरता बेहद बढ़ गई थी। अब यहां रंगीन रोशनी के फव्वारे भी जगमगाएंगे वहीं ऊंचे स्थान से आकर्षक फोटोग्राफी करने सेल्फी प्वाइंट भी तैयार हो चुका है।

Green City Betul : हजारों दीपों से झिलमिलाएगा माचना घाट, फव्वारे जगमाएगे, सेल्फी प्वाइंट भी तैयार

आज मनाया जाएगा मां माचना जन्मोत्सव, आरती के बाद नदी में छोड़े जाएंगे पांच हजार दीपक

Green City Betul : बैतूल। शहर के विवेकानंद वार्ड में स्थित माचना घाट अब सैर सपाटे के लिए सबसे पसंदीदा स्थानों में शुमार हो जाएगा। यहां पर पहले घाट बनाए गए थे, जिससे इस स्थान की सुंदरता बेहद बढ़ गई थी। अब यहां रंगीन रोशनी के फव्वारे भी जगमगाएंगे वहीं ऊंचे स्थान से आकर्षक फोटोग्राफी करने सेल्फी प्वाइंट भी तैयार हो चुका है। इससे इसकी सुंदरता को चार चाँद लग गए हैं।

आज शुक्रवार 15 नवंबर 2024 को यहां ग्रीन सिटी में आयोजित किए जाने वाले मां माचना जन्मोत्सव के दौरान ही अतिथियों द्वारा सेल्फी प्वाइंट और फव्वारों का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद और विधायक हेमंत खंडेलवाल उपस्थित रहेंगे।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर विशिष्ट अतिथि और जिला अध्यक्ष भाजपा आदित्य बबला शुक्ला भी इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्वती बारस्कर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बैतूल करेंगी, वहीं महेश राठौर उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की यह है रूपरेखा

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6.30 बजे मां माचना की आरती के साथ होगा। जिसके बाद 7 बजे दीपदान का आयोजन होगा। इसके साथ ही, भव्य आतिशबाजी और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। नगर पालिका परिषद बैतूल के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया और कार्यक्रम के संयोजक आनंद प्रजापति समेत पार्षदों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थिति का अनुरोध किया है।

झिलमिलाएंगे दस हजार दीपक

कार्यक्रम के सूत्रधार और माचना घाट को इतना सुंदर स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले पूर्व नपाध्यक्ष और पार्षद आनंद प्रजापति ने बताया कि दीपदान के तहत माचना नदी में 5 हजार आटे की दीपक छोड़े जाएंगे, वहीं इतने ही दीपक माचना घाट पर जलाए जाएंगे। इसके लिए वार्डों में 5 हजार दोनों का वितरण किया गया है।

रोज दो घंटे तक चलेंगे फव्वारे

श्री प्रजापति ने बताया कि माचना घाट पर बना सेल्फी प्वाइंट आज से चालू हो जाएगा। इसका निर्माण 4 लाख रुपये की लागत से हुआ है। इसके अलावा माचना एनीकट में एक और स्टॉप डैम में दो फव्वारे लगाए गए हैं। यह रात में 2 घंटे तक रंगीन रोशनी के साथ चलाए जाएंगे। इससे यहां का दृश्य बेहद मनोरम हो जाएगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button