बैतूल अपडेट

Gopashtami 2024 : भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था की धुरी है गाय : मोहन नागर

Gopashtami 2024 : बैतूल। गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर भारत भारती गौशाला में सैकड़ों गौ श्रद्धालुओं ने गौमाताओं का पूजन किया। कार्यक्रम में मंच पर जनजाति शिक्षा से राष्ट्रीय सह संयोजक बुधपाल सिंह ठाकुर, विद्या भारती के प्रान्त सह संगठन मन्त्री अनिल अग्रवाल, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं भारत भारती शिक्षा समिति के सचिव मोहन नागर, समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. कैलाश वर्मा, विद्यालय के अभिभावक और उन्नत कृषक श्यामराव बारंगे ने गौशाला की वंशी गाय की पूजा की।

Gopashtami 2024 : भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था की धुरी है गाय : मोहन नागर

बैतूल के समीप भारत भारती गौशाला में गोपाष्टमी के मौके पर किया गया गौपूजन

Gopashtami 2024 : बैतूल। गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर भारत भारती गौशाला में सैकड़ों गौ श्रद्धालुओं ने गौमाताओं का पूजन किया। कार्यक्रम में मंच पर जनजाति शिक्षा से राष्ट्रीय सह संयोजक बुधपाल सिंह ठाकुर, विद्या भारती के प्रान्त सह संगठन मन्त्री अनिल अग्रवाल, जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं भारत भारती शिक्षा समिति के सचिव मोहन नागर, समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. कैलाश वर्मा, विद्यालय के अभिभावक और उन्नत कृषक श्यामराव बारंगे ने गौशाला की वंशी गाय की पूजा की। इसके पश्चात समारोह में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गायों की विधिवत आरती कर उन्हें गोग्रास दिया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए भारत भारती के सचिव मोहन नागर ने कहा कि भारत भारती गौशाला गौपालन व जैविक कृषि का प्रशिक्षण केन्द्र है। यहाँ गौ आधारित कृषि को लेकर अनेक आयामों का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था का केन्द्र बिन्दु है। अगर गाय समाप्त हुई तो अनेक जीव श्रंखलाएँ समाप्त हो जायेगी।

श्री नागर ने कहा कि वर्तमान समय में भारत जैसे कृषि प्रधान देश जिसमें एक समय गाय को घर का धन माना जाता था, आज गौ वंश उपेक्षित हो रहा है। खेतों में उनके चारे को जला दिया जा रहा है क्योंकि घरों में गाय है ही नहीं। ये कृत्य जैव विविधता को नुकसान पहुँचा रहा है। वैज्ञानिक रूप से भी देखा जाए तो आहार श्रंखला का बहुत महत्व है। हमें इसका संरक्षण करना होगा और इस हेतु पुनः गौपालन की ओर लौटना होगा। साथ ही लोगों को, युवा पीढ़ी को जागरूक करना होगा।

इस अवसर पर डॉ. कैलाश वर्मा ने कहा कि गाय आयु, प्राण, ओज, तेज आदि अष्ट सिद्धियों की दाता है। श्री कृष्ण भगवान ने हजारों वर्ष पूर्व हमें गौपाल करना सिखाया था। उसी परम्परा में गोपाष्टमी जैसे उत्सव समाज मे मनाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें गौपालन की ओर पुन: आना होगा। कार्यक्रम में भारत भारती गौशाला के गौ सेवकों, कर्मचारियों का मंच से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा भूमिका बारंगे ने किया। अतिथियों का स्वागत गौशाला प्रभारी फूलचन्द बारस्कर ने किया।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button