धर्म/अध्यात्म अपडेट

Miracle of nature : पीपल के पेड़ में बना गोला, रिस रहा सिंदूरी पानी

Miracle of nature : प्रकृति भी कभी-कभी अजब-गजब चमत्कार कर देती है। यह लोगों के लिए कौतूहल और उत्सुकता का विषय बन जाता है। ऐसा ही नजारा इन दिनों मध्यप्रदेश के बैतूल में बैतूल जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में देखने को मिल रहा है। इसके चलते यहां लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।

Miracle of nature : पीपल के पेड़ में बना गोला, रिस रहा सिंदूरी पानी

चमत्कार मान कर देखने के लिए उमड़ रहा लोगों का हुजूम

⇓ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़ (बैतूल)

Miracle of nature : प्रकृति भी कभी-कभी अजब-गजब चमत्कार कर देती है। यह लोगों के लिए कौतूहल और उत्सुकता का विषय बन जाता है। ऐसा ही नजारा इन दिनों मध्यप्रदेश के बैतूल में बैतूल जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में देखने को मिल रहा है। इसके चलते यहां लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ी सांवलीगढ़ आदिम जाति सेवा सहकारी समिति परिसर में वर्षों पुराना एक पीपल का पेड़ है। इस पेड़ में एक फलनुमा गोलाकार आकृति निकल आई है। जिससे सिंदूरी रंग का पानी निरंतर निकल रहा है। इससे इतना पानी रिस रहा है कि वह बहने लगा है।

Miracle of nature : पीपल के पेड़ में बना गोला, रिस रहा सिंदूरी पानी

पेड़ की पूजा कर रहे ग्रामवासी

लोग यह नजारा देख कर आश्चर्यचकित हो रहे हैं। इस बारे में जब खबर गांव में पहुंची तो महिलाएं और पुरुष यहां पहुंच कर पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि दीपावली पर्व के पूर्व इस पीपल के पेड़ में अजीब वस्तु दिखलाई दे रही है। यह मां लक्ष्मी का चमत्कार हो सकता है।

पहली बार देख रहे ऐसा दृश्य

ग्राम के दीनू बोकड़े और भागवत सुनारे ने बताया कि पीपल के पेड़ से गोंद निकलते देखा है, लेकिन लाल-सिंदूरी रंग का पपीते के आकार का फल निकल आना और लगातार सिंदूरी रंग के पानी का निकलना, यह देवी चमत्कार से ही जोड़कर देखा जा सकता है।

पानी से तिलक भी कर रहे लोग

कई लोग इस पानी से आस्था के चलते तिलक भी लगा रहे हैं। यह पीपल का पेड़ इस समय पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है। और लोग इस पेड़ की पूजा अर्चना में लगे हुए हैं। इस घटनाक्रम के बारे में जिसे भी पता चल रहा है वह यहां पहुंच रहा है और यह नजारा देख कर आश्चर्यचकित हो रहा है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button