MP Rain Alert Today : एमपी के इन 15 जिलों में बारिश की संभावना

MP Rain Alert Today : एमपी के इन 15 जिलों में बारिश की संभावना

MP Rain Alert Today : मध्यप्रदेश में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। यही कारण है कि रोजाना कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने, तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा 19 अक्टूबर 2024 को जारी बुलेटिन में जानकारी दी गई है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम की यह है अभी स्थिति

पूर्व-मध्य अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र अब पूर्व-मध्य और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य अरब सागर पर दिखाई दे रहा है, जिसके साथ संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके भारतीय तट से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 2 के दौरान और अधिक चिह्नित होने की संभावना है।

यहां स्थित है चक्रवाती घेरा

एक चक्रवाती घेरा दक्षिण-पश्चिम और उत्तरी तमिलनाडु तट से सटे बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य भाग पर स्थित है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

पूर्व-मध्य अरब सागर पर उपरोक्त निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से लेकर दक्षिण कर्नाटक और रायलसीमा तक दक्षिण आंध्र प्रदेश तट तक औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला ट्रफ कम चिह्नित हो गया है।

Sarkari Yojana : ई-स्कूटर खरीदने प्रदेश सरकार देती है 40 हजार का अनुदान

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment