मनोरंजन अपडेट

Cobra-cow video : फन फैलाए सामने था कोबरा, गाय ने दिखाया अपना ‘पॉवर’

Cobra-cow video : कोबरा ऐसा खतरनाक जीव होता है जिसके नजर आते ही इंसान हो या जानवर, सभी की हालत खराब हो जाती है। इसकी वजह भी साफ है कि यह जीव होता ही इतना जहरीला है कि यदि डंस लें और तुरंत इलाज न मिले तो जान जाना तय है।

 

Cobra-cow video : फन फैलाए सामने था कोबरा, गाय ने दिखाया अपना 'पॉवर'

Cobra-cow video : कोबरा ऐसा खतरनाक जीव होता है जिसके नजर आते ही इंसान हो या जानवर, सभी की हालत खराब हो जाती है। इसकी वजह भी साफ है कि यह जीव होता ही इतना जहरीला है कि यदि डंस लें और तुरंत इलाज न मिले तो जान जाना तय है।

कोबरा के इस पॉवर को सभी जानते हैं। इसलिए सभी इससे न केवल बचकर रहते हैं बल्कि यही प्रार्थना करते हैं कि यह कभी उनके सामने भी न आए। दूसरी ओर गाय को बेहद मासूम प्राणी माना जाता है। वैसे वह होती भी बड़ी मासूम है और ममता की मूरत होती है।

गाय भले ही खूंखार और खतरनाक नहीं होती है, लेकिन उसके पास प्रेम की शक्ति होती है। कहा जाता है कि प्रेम से पूरी दुनिया जीती जा सकती है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर @Rainmaker1973 एकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो कब का और कहां का है, यह स्पष्ट नहीं है। 17 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक गाय खेत में चारा चर रही है। इसी बीच उसके सामने एक कोबरा सांप आ जाता है।

यह कोबरा गाय को देख कर बिल्कुल सामने फन फैलाकर खड़ा हो जाता है। वह इस पोजीशन में था कि सामने से जरा भी हमला होता तो वह डंसने में देर नहीं करता। हालांकि गाय उसे देख कर न तो डरी और न ही उसने कोबरा पर हमला ही किया।

इसके विपरीत गाय ने सामने मौजूद कोबरा को बड़े ही प्यार से चाटना शुरू कर दिया। गाय का यह प्रेम भाव देख कर कोबरा भी हथियार डाल देता है। वह भी उस पर अटैक करने की बजाय अपना फन झुका-झुका कर गाय से चटवाता रहा। काफी देर तक दोनों का यह प्रेम से भरा मिलन चलता रहा।

इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। एक दिन पहले ही पोस्ट किए गए इस वीडियो को अभी तक बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। वहीं 1.5 हजार लाइक्स आ चुके हैं। अधिकांश लोग यही कह रहे हैं कि कोबरा को इतना शांत पहली बार देखा है। वहीं कुछ यूजर्स इसे गाय और कोबरा की पुरानी दोस्ती बता रहे हैं।

यहाँ देखें गाय और कोबरा का यह वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button