बैतूल अपडेट

ताप्ती मंदिर दान पेटी तोड़ चुराई राशि, नारियल भी नहीं छोड़े, भक्तों में रोष

चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब बेखौफ होकर भगवान के मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में नवरात्र के दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध ताप्ती मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। यहां के समिति अध्यक्ष ने पुलिस को शिकायत की है।

ताप्ती मंदिर दान पेटी तोड़ चुराई राशि, नारियल भी नहीं छोड़े

  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अब बेखौफ होकर भगवान के मंदिरों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में नवरात्र के दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध ताप्ती मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। यहां के समिति अध्यक्ष ने पुलिस को शिकायत की है।

ताप्ती मंदिर खेड़ी घाट के अध्यक्ष शिवाजी पवार ने खेड़ी पुलिस चौकी एवं झल्लार थाना प्रभारी को आवेदन पत्र देकर बताया कि ताप्ती मंदिर में रखी दान पेटी को चोरों ने चोरी की नियत से तोड़कर राशि चुरा ली। यहां तक कि मंदिर में रखे गए नारियल भी चोरों ने नहीं छोड़े।

पुलिस ने दिया यह आश्वासन

समिति अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने मंदिर की दान पेटियों को तोड़ने के लिए कुछ नामजद लोगों की रिपोर्ट की है। जिस पर पुलिस थाना प्रभारी झल्लार मनोज उइके एवं खेड़ी चौकी प्रभारी राकेश सिरसाम ने मामले में तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया।

सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह

इसके साथ ही उन्होंने समिति के जिम्मेदार लोगों को मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह भी दी है। कैमरे लग जाने से भविष्य में यदि कोई ऐसी कोशिश करता है तो उसकी पहचान आसानी से हो सकेगी। इधर मंदिर में चोरी से भक्तों में रोष है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button