मध्यप्रदेश अपडेट

MP News : कॉलेजों में अतिथि विद्वान नियुक्ति का टाइम टेबल जारी

MP News : भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने नवीन नीति 5 अक्टूबर 2023 के अनुरूप सत्र 2024-25 के लिए अतिथि विद्वान आमंत्रण प्रक्रिया के लिए समय सारणी जारी की है। इसके अनुसार वर्तमान में आमंत्रित अतिथि विद्वानों को स्थल परिवर्तन की सुविधा, नवीन पंजीयन एवं पूर्व से पंजीकृत आवेदकों के प्रोफाइल अद्यतन एवं दस्तावेज अपलोड किए जा सकेंगे।

MP News : कॉलेजों में अतिथि विद्वान नियुक्ति का टाइम टेबल जारी

MP News : भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने नवीन नीति 5 अक्टूबर 2023 के अनुरूप सत्र 2024-25 के लिए अतिथि विद्वान आमंत्रण प्रक्रिया के लिए समय सारणी जारी की है। इसके अनुसार वर्तमान में आमंत्रित अतिथि विद्वानों को स्थल परिवर्तन की सुविधा, नवीन पंजीयन एवं पूर्व से पंजीकृत आवेदकों के प्रोफाइल अद्यतन एवं दस्तावेज अपलोड किए जा सकेंगे।

विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. आरके गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में आमंत्रित अतिथि विद्वानों को 9 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक स्थल परिवर्तन की सुविधा मिलेगी। डॉ. गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में आमंत्रित अतिथि विद्वान 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक अपनी अकादमिक प्रोफाईल अद्यतन एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। अपलोड अद्यतन दस्तावेजों का सम्बंधित अग्रणी महाविद्यालय में 9 से 15 अक्टूबर तक सत्यापन कराना होगा।

24 अक्टूबर को कॉलेज आवंटन

आमंत्रित अतिथि विद्वानों को स्थल परिवर्तन के लिए 16 से 23 अक्टूबर तक विकल्प भरने के अवसर उपलब्ध रहेंगे। स्थल परिवर्तन के लिए कार्यरत अतिथि विद्वानों को वरीयता के अनुसार 24 अक्टूबर को महाविद्यालय आवंटित होंगे। अतिथि विद्वान 24 से 30 अक्टूबर तक स्थल परिवर्तन के लिए आवंटित महाविद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे और महाविद्यालय पोर्टल पर अतिथि विद्वानों की ज्वाइनिंग दर्ज करा सकेंगे।

पांच नवंबर तक होगा सत्यापन

डॉ. गोस्वामी ने बताया कि अतिथि विद्वान के लिए नवीन पंजीयन एवं पूर्व से पंजीकृत आवेदकों के प्रोफाइल अद्यतन एवं दस्तावेज अपलोड की प्रक्रिया 25 अक्टूबर से 6 नवंबर तक होगी।

अतिथि विद्वान के लिए नवीन पंजीयन एवं पूर्व मे पंजीकृत आवेदक 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रोफाईल अद्यतन करना एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। आवेदक अपने अपलोड नवीन/अद्यतन दस्तावेजों का सम्बंधित शासकीय अग्रणी महाविद्यालय में 26 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सत्यापन करवा सकेंगे।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button