यूटिलिटी अपडेट

Equilux : खास है आज का दिन, 12-12 घंटे की ड्यूटी बजाएंगे सूरज और चंदा

Equilux : आज वो खास घड़ी है जिसमें मध्यप्रदेश के अनेक नगरों में दिन और रात बराबर रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश में आज (28 सितम्बर शनिवार) को जितनी अवधि का दिन होगा, ठीक उतनी ही लंबी रात भी होगी। खगोलविज्ञान में यह घटना इक्वीलक्स कहलाती है।

Equilux : खास है आज का दिन, 12-12 घंटे की ड्यूटी बजाएंगे सूरज और चंदा

Equilux : आज वो खास घड़ी है जिसमें मध्यप्रदेश के अनेक नगरों में दिन और रात बराबर रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश में आज (28 सितम्बर शनिवार) को जितनी अवधि का दिन होगा, ठीक उतनी ही लंबी रात भी होगी। खगोलविज्ञान में यह घटना इक्वीलक्स कहलाती है।

इस बारे में जानकारी देते हुए नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि अनेक सालों से सोशल मीडिया में 23 सितम्बर को दिन और रात पूरी तरह बराबर होने के बारे में प्रचारित किया जाता है। उस दिन होने वाली इक्वीनॉक्स की घटना को अनेक लोगों द्वारा दिन-रात इक्वल या बराबर होने से जोड़ा जाता रहा है जो कि सही तथ्य नहीं है।

इक्वीनॉक्स की घटना में सूर्य भूमघ्य रेखा के ठीक ऊपर पहुंचता है। उस दिन मध्यप्रदेश के नगरों में दिन और रात की अवधि में लगभग 400 से अधिक सेकंड का अंतर रहता है। आधुनिक विज्ञान में जहां हम डिजिटल घड़ियों का प्रयोग कर रहे हैं, वहां इतने बड़े अंतर को बराबर कैसे मान सकते हैं।

आम लोगों को जानकारी होना जरुरी

सारिका ने आवश्यकता बताई कि आम लोगों को भी इक्वीनॉक्स और इक्वीलक्स में अंतर मालूम होना जरूरी है। मध्यप्रदेश के नगरों में इक्वीनॉक्स की घटना के लगभग 6 दिन बाद इक्वीलक्स की घटना होती है।

सभी दूर एक ही दिन नहीं होता

सारिका ने बताया कि देश के अलग-अलग भागों में दिन-रात बराबर होने की घटना अलग-अलग दिनांक को होती है। जहां उत्तरी मध्यप्रदेश में यह घटना 27 सितंबर को हो चुकी है तो दक्षिण में चैन्नई में 1 अक्टूबर को तो कन्याकुमारी में 7 अक्टूबर को दिन और रात बराबर होंगे।

प्रयोग करके इस तरह समझाया

सारिका ने बच्चों को जानकारी रोचक तरीके से देने एक प्रयोग किया। इसमें एक तराजू में एक पलड़ा कर्क रेखा के पास रखा गया तो दूसरा मकर रेखा के पास। संतुलन की स्थिति में दिन और रात लगभग बराबर दिखते है।

जैसे-जैसे पलड़ा मकर रेखा की ओर करते हैं तो तराजू का कांटा दिन की अवधि कम की ओर जाता है। अगर पलड़ा कर्क रेखा की ओर जाता है तो दिन की अवधि ज्यादा होती दिखती है।

किस शहर में कितना होगा अंतर

भोपाल में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 11 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 10 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 21 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 39 सेकंड का अंतर होगा।

नर्मदापुरम में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 9 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 9 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 31 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 29 सेकंड का अंतर होगा।

उज्जैन में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 17 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 16 मिनिट पर होगा। 11 घंटे 59 मिनिट और 23 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 37 सेकंड का अंतर होगा।

रायसेन में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 9 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 8 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 20 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 40 सेकंड का अंतर होगा।

इंदौर में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 17 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 16 मिनिट के कुछ बाद होगा। दिन की अवधि 11 घंटै 59 मिनिट और 31 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 29 सेकंड का अंतर होगा।

खंडवा में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 15 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 14 मिनिट के कुछ बाद होगा। दिन की अवधि 11 घंटै 59 मिनिट और 48 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 12 सेकंड का अंतर होगा।

जबलपुर में सूर्योदय प्रात: 6 बजे होकर सूर्यास्त शाम 6 बजे पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटै 59 मिनिट और 24 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 36 सेकंड का अंतर होगा।

अंबिकापुर में सूर्योदय प्रात: 5 बजकर 47 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 5 बजकर 47 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटै 59 मिनिट और 25 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 35 सेकंड का अंतर होगा।

छिंदवाड़ा में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 4 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 4 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 44 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 16 सेकंड का अंतर होगा।

MP Samchar : सीएम मोहन यादव बोले- प्राथमिकता से करें रातापानी अभयारण्य के विकास कार्य

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button