Betul Forest News : महाराष्ट्र सीमा और वाहन से अवैध सागौन का जखीरा जब्त
Betul Forest News : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल के दक्षिण वनमंडल क्षेत्र में वन विभाग ने 2 स्थानों से अवैध सागौन का जखीरा जब्त किया है। यह सागौन आठनेर वन परिक्षेत्र में मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा से और ताप्ती वन परिक्षेत्र में तूफान क्रूजर वाहन से जब्त की है। वनमण्डलाधिकारी (दक्षिण) विजयानन्तम टीआर के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आठनेर वन परिक्षेत्र में गश्ती दल पर था। इस दौरान दाबका से कुमुद्रा मार्ग के निकट नाले और उसके आस-पास छिपाकर रखी अवैध सागौन बरामद की गई। यहां से 68 नग सागौन चरपट (1.8 घनमीटर) जब्त की गई हैं। जब्त सागौन की अनुमानित कीमत लगभग 92 हजार रुपये आंकी गई है।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई (Betul Forest News)
वन विभाग ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया है। डीएफओ विजयानन्तम टीआर का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अवैध लकड़ी तस्करी पर रोक लगाना और वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रकरण की विवेचना जारी है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : Collector Sensitivity : कलेक्टर को रात 3 बजे आया कॉल, पांच मिनट में पहुंचे अस्पताल, लगाई फटकार, जानें पूरा मामला
वाहन सहित 22 हजार का सागौन पकड़ा

उधर शनिवार 2 जून को ताप्ती परिक्षेत्र के अंतर्गत चिखली वृत्त के ग्राम माकड़ा में (खंडवा-आशापुर मार्ग पर) रात्रि गश्ती के दौरान अवैध सागौन तस्करी का पर्दाफाश हुआ। गश्ती दल ने तूफान क्रूजर वाहन क्रमांक एमएच-40/ए-0993 को संदेह के आधार पर रोका और तलाशी ली।
- यह भी पढ़ें : Ladli Bahana Yojana 13th kist : लाड़ली बहनों के लिए अच्छी खबर! इस बार खाते में आएंगे 1500 रुपए!
वाहन चालक को किया गिरफ्तार (Betul Forest News)
तलाशी लेने पर वाहन में 07 नग सागौन लकड़ी (0.375 घनमीटर) पाई गई। जप्त की गई सागौन की लकड़ी का अनुमानित मूल्य 22 हजार रुपये आंका गया है। मौके पर मौजूद वाहन चालक माखन पिता महासिंह उईके, निवासी ग्राम माकड़ा को हिरासत में लेकर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के विरुद्ध मप्र वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 के तहत कानूनी कार्यवाही जारी है।
- यह भी पढ़ें : Exit Poll Impact On Share Market : मोदी सरकार बनी तो होगी बंपर कमाई! Exit Poll आते ही हो गई 12 लाख करोड़ की कमाई
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | TrenUjjain newsding खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



