बड़ी खबरें

Income Tax Raid : नासिक स्थित ज्वैलर्स के खिलाफ छापेमारी के बाद इनकम टैक्स ने 26 करोड़ रुपये किए जब्त

Income Tax Raid: Income Tax seized Rs 26 crore after raid against Nashik based jewellers.

नासिक। Income Tax Raid महाराष्ट्र के नासिक में सुराणा ज्वैलर्स के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड पड़ी है। इस छापेमारी में 26 करोड़ रुपए नकद और 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अभियान में IT विभाग के नासिक, नागपुर और जलगांव के अधिकारी शामिल हुए. उन्होंने कुल 26 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। बताया जा रहा है कि जब्त की गई रकम को गिनने में अधिकारियों को 14 घंटे लग गए। जब्त की गई इस रकम की गणना के लिए आयकर विभाग को कई टीमें बुलानी पड़ीं. ये ऑपरेशन लगातार 30 घंटे चला।

50 से 55 अधिकारियों ने सुराणा ज्वैलर्स की दुकान के साथ-साथ उनके रियल एस्टेट कारोबार के कार्यालय पर छापेमारी की। वहीं, एक अलग टीम ने राका कॉलोनी स्थित सर्राफा कारोबारी के बंगले पर भी छानबीन की। शहर के विभिन्न स्थानों पर ज्वैलर्स से जुड़े कार्यालय, निजी लॉकर और बैंकों के लॉकर की भी जांच की गई। मनमाड और नांदगाव में कारोबारी के परिवार के सदस्यों के घरों की भी तलाशी ली गई।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने अघोषित लेनदेन का पता लगाने के लिए नासिक में सुराणा ज्वैलर्स पर छापा मारा। इस दौरान लगभग 26 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं और 90 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति का पता चला। नासिक शहर में सर्राफा कारोबारी के पास इतनी बड़ी मात्रा में बेहिसाब संपत्ति मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button