Death In Accident : श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी ले जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर; एक ही परिवार के 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल
Death In Accident: A bus carrying devotees to Mata Vaishno Devi was hit hard by a truck, 7 devotees of the same family died on the spot, 25 injured.
अंबाला : Death In Accident हरियाणा के अंबाला में गुरुवार देर रात एक ट्रक के मिनी बस से टकरा जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। लगभग 25 अन्य घायल हो गए। फिलहाल, अंबाला पुलिस हादसे की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, यूपी के श्रद्धालुओं से भरी ये ट्रेवलर बस खड़े ट्रक से जा भिड़ी थी।
Death In Accident जानकारी के अनुसार, यूपी के बुलंदशहर के श्रद्धालु माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे। इस दौरान यहां पर एक खड़े ट्राले से उनकी ट्रेवलर गाड़ी टकरा गई। बता दें कि यह भीषण सड़क हादसा दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुआ है।
Death In Accident हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जो एक ही परिवार के थे। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 25 के करीब लोग घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी आदेश हॉस्पिटल और अन्य को अंबाला छावनी के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। अंबाला पुलिस घटना की जांच कर रही है। (Death In Accident)
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com



