मध्यप्रदेश अपडेट

LPG Gas E-KYC : गैस उपभोक्ता जल्द करा लें यह काम, नहीं तो होगी मुश्किल

LPG Gas E-KYC : सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रूप से कराना होगा। इसके साथ ही कनेक्शन की सुरक्षा जांच भी कराना होगा। इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्रालय और तेल कंपनियों ने अपने सभी वितरकों को निर्देश दिए हैं।

LPG Gas E-KYC : सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी बायोमेट्रिक सत्यापन (e-KYC biometric verification) अनिवार्य रूप से कराना होगा। इसके साथ ही कनेक्शन की सुरक्षा जांच भी कराना होगा। इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्रालय और तेल कंपनियों ने अपने सभी वितरकों को निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय द्वारा इसके दिशानिर्देश नवंबर माह में जारी किए गए थे। यह बात अलग है कि अभी तक अधिकांश उपभोक्ताओं ने अपना ई-केवाईसी सत्यापन नहीं कराया है। अब गैस एजेंसी संचालकों ने एक बार फिर जल्द से जल्द उपभोक्ताओं से ई-केवायसी और सुरक्षा जांच कराने की अपील की है।

इस संबंध में कृषि विकास केंद्र एजेंसी बैतूल के संचालक सुरेंद्र कपूर ने बताया कि मंत्रालय और तेल कंपनियों ने यह कदम उपभोक्ता डेटाबेस को अद्यतित (up-to-date) करने और सब्सिडी संबंधी मामलों को नियमित करने के उद्देश्य से उठाया है।

यह है इस मशक्कत का उद्देश्य

इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे ग्राहकों की पहचान करना है जो अब इस सेवा का उपयोग नहीं कर रहे हैं। जैसे कि जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो दूसरी जगह रहने लगे हैं।

कब तक होगी ई-केवायसी

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी सत्यापन की आखिरी तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। लेकिन, वितरकों को इसे जल्द से जल्द पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं पर भविष्य में कार्रवाई की जा सकती है।

ऐसे करा सकते ई-केवायसी

संचालक सुरेंद्र कपूर ने बताया कि ई-केवाईसी बायोमेट्रिक सत्यापन कराने के लिए उपभोक्ता अपने एलपीजी वितरक की एजेंसी पर जा सकते हैं। इसके अलावा घर पर सिलेंडर देने आने वाले डिलीवरी मैन से यह कार्य करवा सकते हैं।

इनका मौजूद होना जरुरी

इसके लिए, जिस व्यक्ति के नाम से कनेक्शन है, उसका स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। सभी उपभोक्ताओं को अपना ई-केवाईसी 31 मई, 2024 तक अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

सुरक्षा जांच भी अनिवार्य (LPG Gas E-KYC)

सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अपने एलपीजी कनेक्शन की सुरक्षा जांच कराना भी अनिवार्य किया गया है। यह जांच डिलीवरी मैन या वितरक द्वारा अधिकृत व्यक्ति द्वारा की जाएगी।

नि:शुल्क होगी यह जांच (LPG Gas E-KYC)

सुरक्षा जांच के दौरान एलपीजी इंस्टॉलेशन की जांच और उपयोग से संबंधित सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जाएगी, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सुरक्षा जांच की प्रक्रिया (LPG Gas E-KYC)

इस जांच के दौरान, यदि उपभोक्ता द्वारा उपयोग में ली जा रही एलपीजी सुरक्षा होज खराब या एक्सपायर हो चुकी है, तो उसे मात्र 190 रुपये (1.5 मीटर) में बदला जाएगा।

भेजा जाएगा मोबाइल ओटीपी (LPG Gas E-KYC)

जांच की वैधता सत्यापित करने के लिए उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे जांच करने आए अधिकारी को देना होगा।

सुरक्षा जांच इसलिए जरुरी (LPG Gas E-KYC)

इस पूरी सुरक्षा जांच का उद्देश्य उपभोक्ताओं को एलपीजी उपयोग के समय होने वाली असावधानियों से अवगत कराना और दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना है।

जल्द करा लें दोनों काम (LPG Gas E-KYC)

श्री कपूर ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द ई-केवाईसी बायोमेट्रिक सत्यापन और सुरक्षा जांच करवा लें। ताकि भविष्य में कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। वे सुरक्षित रूप से एलपीजी का उपयोग कर सकें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button