मनोरंजन अपडेट

Lookalike Sushant Singh Rajput: वही आंखें, वही मुस्कान, हूबहू चेहरा, सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल ने इंटरनेट पर मचाया तहलका!

Lookalike Sushant Singh Rajput: Same eyes, same smile, identical face, Sushant Singh Rajput's lookalike created a stir on the internet!

Lookalike Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की और उनका पहला शो पवित्र रिश्ता इतना सुपरहिट रहा कि उन्होंने बुलंदियों को छू लिया। 21 जनवरी 1986 में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत यहीं नहीं रुके, उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया और यहां पर काय पो छे!, एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे जैसी कई बेहतरीन फिल्में की और फैंस के दिलों में जगह बनाई। लेकिन 14 जून 2020 को उनकी अचानक मौत से फैंस को तगड़ा झटका लगा।

दरअसल उन्होंने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह बात आज भी फैंस को खटकती है और लोग सुशांत को याद करते हैं। लेकिन अब अगर आप सुशांत को याद करते हैं और उन्हें देखना चाहते हैं तो आप इस शख्स को देख सकते हैं जो हूबहू सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखता हैं।

क्या है पूरा मामला (Lookalike Sushant Singh Rajput)

अयान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव है और उसने एआई (AI) की मदद से सुशांत सिंह राजपूत जैसी शक्ल बनाई है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उसके तकरीबन डेढ़ लाख फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर सुशांत सिंह राजपूत के वीडियोज और रील्स शेयर करता रहता है। हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में वह हूबहू ‘छिछोरे’ एक्टर जैसा दिख रहा है। वहीं सुशांत के फैंस ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शर्म आनी चाहिए, पब्लिकसिटी पाने के लिए लोग क्या कुछ करते हैं।

Lookalike Sushant Singh Rajput: वही आंखें, वही मुस्कान, हूबहू चेहरा, सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल ने इंटरनेट पर मचाया तहलका!
Credit – Social Media

सीरियल से की थी शुरुआत

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में पहचान बनाई थी। उसके बाद उन्होंने साल 2013 में फिल्म ‘काई पो चे’ से बॉलीवुड में कदम रखा। एक्टर की पहली फिल्म ही काफी हिट रही थी। उसके बाद उसी साल वह ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में नजर आए थे।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button