Majedar Jokes : टीचर- 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो स्टूडेंट- सर प्रश्न पूछो टीचर – बताओ…
Majedar Jokes: Teacher – Answer a question of number 10 Student – Sir ask the question Teacher – Tell me…
Majedar Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- यह भी पढ़ें: Very Funny Jokes : स्कूल टाइम में अगर गलती से दूसरी क्लास में चले जाते थे तो ऐसा लगता था जैसे कि…

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)
पति अपनी पत्नी से- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना.
पत्नी- ठीक है, कुछ देर बाद.
पति- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या.
पत्नी- नहीं अभी नहीं
पति- क्यों.
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नही आ रही
तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं.
पति बेहोश!
अब वो दिन दूर नहीं जब पति-पत्नी के
बीच डिजिटल लड़ाई कुछ इस तरह होगी
बीवी- ना जाने कौन-सी घड़ी में
मैंने तुम्हारी Friend request accept की थी ।
पति- पत्थर पड़ गये थे
मेरी अक्ल पे जो तुम्हारी DP को Nice Pic कहा था ।
बीवी- मेरी अक्ल पे भी परदा पड़ा था
जो तुम्हारी Pic पे Handsome Look का comment किया था ।
पति- अच्छा होता तुम्हें उसी वक्त unfriend कर देता…
बीवी- मैंने भी उसी वक्त तुम्हें Block किया होता
तो आज ये दिन ना देखना पड़ता
टीचर- 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो
स्टूडेंट- सर प्रश्न पूछो
टीचर – बताओ सबसे ज्यादा नकल कहां होती है।।?
स्टूडेंट- सर, व्हाट्स एप्प पर
टीचर – शाबाश, लो 10 में 10 नंबर
- यह भी पढ़ें: Gk Questions In Hindi : वह कौन सा पक्षी है, जो पानी में तैरता भी है, आकाश में उड़ता भी है और जमीन पर चलता भी है?
पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ..
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर
और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं.
पति- वाह वाह…! मुंह में पानी आ गया..
पत्नी- आ गया ना मुंह में
पानी बस इसी से काम चला लो.
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने…
रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




