यूटिलिटी अपडेट

PM kisan 17th Kist : अच्छा तो इस दिन आएगी पीएम किसान की 17वीं किस्त!

PM Kisan 17th Kist: Well, the 17th installment of PM Kisan will come on this day!

PM kisan 17th Kist : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त का सभी किसान इंतजार कर रहे हैं। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने शुरू हुई इस योजना में अब तक 16 किस्त किसानों के खाते में डाली जा चुकी हैं।

इस योजना के जरिए सरकार हर साल गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। अब तक भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16 किस्तों को जारी कर चुकी है। देशभर के करोड़ों किसानों को अब 17वीं किस्त का इंतजार है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को लोकसभा चुनावों के बाद जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

ऐसे कर सकते हैं योजना में आवेदन (PM kisan 17th Kist)

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करना होगा। वहीं अगर आप ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आपको जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button