मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes In Hindi : साइंस टीचर- पप्पू तुम क्लास में सो रहे हो क्या? पप्पू का जवाब सुन नहीं रोक पाएंगे हंसी…

Funny Jokes In Hindi: Science Teacher- Pappu, are you sleeping in class? Will not be able to stop laughing after hearing Pappu's answer...

Funny Jokes In Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes In Hindi)

एक व्यक्ति पहली बार अकेला हेलीकॉप्टर
उड़ाना सीख रहा था।
500 फीट की ऊंचाई पर उड़ते –
उड़ते अचानक हेलीकॉप्टर नीचे आ गिरा।
ट्रेनर ने पूछा -क्या हुआ ?
बोला- कुछ नहीं, ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी,  
मैंने पंखे बंद कर दिए थे बस!

टीचर- बहुवचन किसे कहते हैं?
पप्पू- जब बहू अपने ससुराल वालों को
खरी-खोटी सुनाती है, तो उसे
बहुवचन कहते है…

पप्पू (टीचर से)- अरे ये लोग बार-बार
गेंद को लात क्यों मार रहे हैं?
टीचर- अरे वे सभी गोल कर रहे हैं।
पप्पू- बॉल तो पहले से गोल है
टीचर और कितना गोल करेंगे….

महेश ने चिंटू से पूछा-
अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,
तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे ?
चिंटू बोला- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।
महेश बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।
महेश की बात सुनकर चिंटू बोला-
जिसे जिस चीज की कमी होती हैं,
वह वही लेना पसंद करता हैं।

साइंस टीचर- पप्पू तुम क्लास में
सो रहे हो क्या?
पप्पू- नहीं टीचर गुरुत्वाकर्षण के
कारण सिर नीचे झुका जा रहा है….

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button