मनोरंजन अपडेट

Majedar Jokes : बॉस ने जोक सुनाया तो पूरी टीम हंसने लगी, बस एक लड़का नहीं हंसा…

Majedar Jokes: When the boss told a joke, the whole team started laughing, only one boy did not laugh...

Majedar Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)

पड़ोसन- फोन बहुत अच्छा है तुम्हारा।
मीना- भाई ने लेकर दिया है। 40 हजार का पड़ा।
पड़ोसन- नेकलेस भी अच्छा है तुम्हारा
मीना- उन्होंने लेकर दिया, डेढ़ लाख का पड़ा।
पड़ोसन- पति भी अच्छे हैं तुम्हारे।
मीना- पिताजी ने लेकर दिया। 40 लाख में पड़े।

गोलू- एक पड़ोसी से- मैं आपकी बेटी से
शादी करना चाहता हूं।
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो?
गोलू- 20 हजार रुपये प्रति माह।
पड़ोसी- मैं अपनी बेटी को 15 हजार
रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं।
गोलू- मैं भी तो उसी को जोड़कर ही
तो बता रहा हूं…

बॉस ने जोक सुनाया तो
पूरी टीम हंसने लगी, बस एक लड़का नहीं हंसा…
बॉस ने पूछा- क्या तुम्हें मेरा
जोक समझ नहीं आया?
लड़का- सर, मेरा सलेक्शन
दूसरी कंपनी में हो गया है…

पति- मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
जल्दी से एंबुलेंस के लिए कॉल लगाओ
पत्नी- हां, लगाती हूं अपने
मोबाइल का पासवर्ड बताओ
पति- रहने दो, अब थोड़ा ठीक लग रहा है…

टीचर- इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग
करके बताओ “मुंह में पानी आना”।
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर
नल चालू किया- “मेरे मुंह में पानी आ गया”।
टीचर- गेट आउट।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button