मनोरंजन अपडेट

Majedar jokes : पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई? दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई…

Majedar jokes: First friend- What are you doing brother? Second friend- I am eating brother...

Majedar jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)

बच्चा- नल से आते पानी को देखकर बोला,
पापा ये पानी कहाँ से आता है ?
पापा- बेटा नदी से….
बेटा- तो फिर मुझे नदी देखनी है।
पापा उसे नदी दिखाने ले जाते हैं।
बच्चा उन्हें नदी में धक्का मारकर गिरा देता है।
और भागता हुआ घर आकर माँ को कहता है।
मम्मी जल्दी से नल खोलो , पापा आते होंगे

भिखारी (शर्मा जी से)- साहब मैं
अपने परिवार से बिछड़ गया हूं।
मिलने के लिए 150 रुपये चाहिए।
शर्मा जी (भिखारी से)- कहाँ है तेरा परिवार..
भिखारी- जी वो मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।

लड़का- पता है, बस में बैठते हुए
मैं किसी लड़की को खड़ा नहीं देख सकता..
लड़की- तो फिर तुम क्या करते हो..?
लड़का- मैं अपनी आंखें बंद कर लेता हूं..!!!

पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई…!
पहला दोस्त- अकेले-अकेले…?
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं,
आजा तू भी खा ले…!!!

लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया।
उसने सोचा क्यों न लड़की से अंग्रेजी में बात करूं?
उसने लड़की से पूछा- इंग्लिश चलेगी ना?
लड़की- जी प्याज और नमकीन साथ
हो तो देशी भी चलेगी।
लड़के को लगा झटका!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button