देश/विदेश

Post Office Scheme: अब बिना नौकरी के पाए Monthly Salary, सिर्फ एक बार पैसा लगाने पर होगी हर महीने 9,250 रुपये की इनकम

Post Office Scheme: Now get monthly salary without any job, by investing money only once, you will get income of Rs 9,250 every month

Post Office Scheme: छोटी बचत से गारंटीड कमाई के लिए पोस्ट ऑफिस (Post Office) की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) जबरदस्‍त हैं। पोस्‍ट ऑफिस की यह एक सुपरहिट स्‍कीम है, जिसमें एक बार पैसा जमा करने पर हर महीने गारंटीड आय होती है। पोस्ट ऑफिस की MIS में आप सिंगल और ज्वॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 7.4 फीसदी के हिसाब से सालाना ब्याज मिल रहा है। आइए जानते है पोस्‍ट ऑफिस की इस स्किम के बारें में पूरी डिटेल….

पोस्ट ऑफिस MIS के खास नियम (Post Office Scheme)

दरअसल पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम के निवेश करने की अवधि 5 साल तक है, जिससे मौजुदा समय में यहां पर 7.4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। सरकार के द्धारा हर तिमाही ब्याज का संशोधन किय जाता है, निवेश करने की सोच रहे लोगों के लिए ध्यान देने वाली बात यह हैं कि इसमें लॉक-इन पीरियड 1 साल का होता है।

तो वही पोस्ट ऑफिस MIS में सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम निवेश 15 लाख रुपये का कर सकते हैं। स्कीम में न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश है।

घर बैठे होगी कमाई (Post Office Scheme)

ऐसे निवेशक जो अपने कमाई के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां पर पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में एक बार ही पैसा लगाकर कमाई का इंतजाम कर सकते हैं, जिससे मान लेते हैं कि अगर कोई इस योजना में 9250 रुपये हर महीने कमाना चाहते हैं तो आपको ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये निवेश करने होंगे।

तो वही अगर कोई यहां पर 15 लाख रुपये निवेश करता हैं तो 7.4 फीसदी ब्याज दर से आपको 5 वर्ष तक 9250 रुपये की मासिक इनकम होगी। इसके अलावा सिंगल व्यक्ति यहां पर 9 लाख रुपये निवेश कर पाएंगे, जिससे 5550 रुपये की मंथली इनकम होगी।

कैसे खोले MIS में खाता? (Post Office Scheme)

अगर कोई इस योजना में बंपर कमाई का साधन देख रहा हैं, तो आप पोस्ट ऑफिस में जाकर अपना खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए आपको आधार कार्ड, आया प्रमाण पत्र, पैन कार्ड (Pan Card) जैसे जरुरी दस्तावेज की जरूरत पड़ेंगी।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button