Hindi Jokes: पति (पत्नी से)- ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया…? जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी….
Hindi Jokes: Husband (to wife) - What kind of photo have you taken, the dog came behind...? Will not stop laughing after hearing the answer...
Hindi Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Hindi Jokes)
पति (पत्नी से)- शादी के समय सात फेरे लेते वक्त
तुमने वचन दिया था और स्वीकार किया था कि
मेरी इज्जत करोगी और मेरी सारी बात भी मानोगी…
पत्नी- तो क्या इतने लोगों के सामने तुमसे बहस करती।
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से
बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी…?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं,
ऐसा आपको क्यों लगता है…?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की
एक प्रति आज सुबह ही
मैंने आपके पति को बेची है…!
किडनैपर- तुम्हारा बेटा अब हमारे कब्जे में है…!
मां- बात करवाना जरा उससे…
किडनैपर ने बेटे को फोन दिया…
मां- तू वहां क्या कर रहा है,
अब धनिया लाके कौन देगा मुझे..?
पप्पू- एक ही कपड़े पहनकर रोज घूमती हो,
अजीब नहीं लगता?
पिंकी- ये मेरी ऑफिस यूनिफार्म है
बेरोजगार आदमी…!!
- यह भी पढ़ें: Jokes in Hindi : पत्नी- काश मैं न्यूज पेपर होती कम से कम तुम रोज मुझे हाथों में तो लेतें, पढ़ें मजेदार जोक्स…
पति (पत्नी से)- ये कैसी फोटो खींची है तुमने,
पीछे कुत्ता आ गया…?
मुझे फेसबुक पर डालनी थी…!
पत्नी (चाय की चुस्की लेते हुए)-
हां तो उसमें क्या हो गया,
लिख दो कि आगे वाला मैं हूं…!
सोनू- तुम क्यों रो रहे हो?
बंटी- मेरे पड़ोसी रामू का हाथी मर गया है।
सोनू- हाथी से बहुत प्यार करते थे?
बंटी- नहीं।
सोनू- तो फिर तुम क्यों रो रहे हो?
बंटी- मुझे उसकी कब्र खोदने का काम मिला है…
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇





