मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes: पप्पू अपनी पत्नी से- अच्छा ये बताओ ‘बिदाई’ के समय तुम लड़कियां इतनी रोती क्यों हो? पढ़ें मजेदार जोक्‍स….

Funny Jokes: Pappu to his wife - Okay, tell me why do you girls cry so much at the time of 'parting'? Read funny jokes...

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

पढ़ाई और जिम हमेशा ‘कल’ से शुरू होते हैं…
और…
सिगरेट और शराब भी ‘कल से ही’ छोड़ी जाती है..!!
और इतना तो पता ही होगा कि
‘कल’ तो कभी आता नहीं है…!!!

पप्पू अपनी पत्नी से-
अच्छा ये बताओ ‘बिदाई’ के समय तुम
लड़कियां इतनी रोती क्यों हो?
पत्नी- ‘पागल’ अगर तुझे पता चले…
अपने घर से दूर ले जाकर कोई तुमसे
‘बर्तन मंजवाएगा’ तो तू क्या नाचेगा…

पत्नी ने डॉक्टर से कहा-
डॉक्टर साहब मेरे पति नींद में बड़बड़ाते हैं…
डॉक्टर ने कहा- इसका कोई इलाज नहीं हैं….
पत्नी बोली- कम से कम ऐसी कोई दवा तो उनको दीजिए…
जिससे उनका बड़बड़ाना साफ सुन सकूं….!!

पत्नी ने प्लाजो की जिद की पति ने पिताजी का 36 इंच
मोहरी का पायजामा रंगवा कर दे दिया।
पत्नी खुशी जाहिर करते हुए नहीं थक रही।
वहां पिताजी पाजामा ढूंढते नहीं थक रहे।
और पति एक कोने बैठकर हँसते नहीं थक रहा।

आज सुबह मैं जैसे ही घर से निकला..
एक बिल्ली मेरा रास्ता काट गई.. 
मैं वहीं रुक गया..
तो बिल्ली हँसते हुए बोली-
अबे निकल जा.. तेरी तो शादी हो चुकी हे…
अब इससे बुरा तेरा क्या होगा…

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button