Kisan Karjmafi Yojana : किसानों से ऋण की वसूली को लेकर कसी कमर, अदायगी नहीं तो होंगे डिफाल्टर घोषित

Kisan Karjmafi Yojana : बैतूल। जिला सहकारी बैंक ने किसानों को करोड़ों रूपए का ऋण वितरित किया है। अब ऋण वसूली की जा रही है। ऋण वसूली के लिए बैंककर्मियों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। किसानों को मार्च एडिंग के पहले ऋण का भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है।
समय पर ऋण का भुगतान नहीं किया तो किसानों को डिफाल्टर की श्रेणी में डाल दिया जाएगा। किसान डिफाल्टर से बचना चाहते हैं तो उन्हें मार्च के पहले ऋण देना होगा। समय पर ऋण नहीं दिया तो फिर ब्याज का भी लगेगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक और बैंक की अन्य शाखाओं से जिले में कुल 290 करोड़ रूपए ऋण दिया गया है। ऋण दे तो दिया, लेकिन अब वसूली की बारी आ गई है। बैंक द्वारा किसानों से आग्रह किया जा रहा है कि वे अब तय समय के पहले ऋण का भुगतान करें, ताकि अगली फसल की बोवनी के समय किसानों को बैंक से दोबारा ऋण प्रदान किया जा सके।
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes: लड़की- तू इतना अच्छा है, फिर तेरी कोई गर्लफ्रेंड क्यों नहीं? लड़के ने दिया शानदार जवाब…
समय पर अदायगी नहीं तो ब्याज (Kisan Karjmafi Yojana)
जो किसान समय पर भुगतान नहीं करेंगे, उन्हें ब्याज सहित भुगतान करना होगा। बैंकों द्वारा किसानों को कृषि कार्य के लिए जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण वितरित किया जाता है। एक वर्ष तक किसानों से कोई ब्याज नहीं लिया जाता है। एक वर्ष के बाद किसान ऋण अदा करते है तो उन्हें ब्याज देना होता है।
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट….
अदायगी नहीं तो देंगे नोटिस (Kisan Karjmafi Yojana)
बैंक के अधिकारियों का कहना है कि सहकारी बैंकों ने ऋण वसूली का काम शुरू कर दिया है। किसानों से ऋण वसूली की जा रही है। जो किसान ऋण अदायगी नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। बैंक ने वसूली तो शुरू कर दी, लेकिन बहुत कम वसूली हो पाई है। (Kisan Karjmafi Yojana)
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes: पत्नी- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि ‘ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर’….
हजारों किसान डिफाल्टर श्रेणी में (Kisan Karjmafi Yojana)
बैंक अधिकारियों की माने तो जिन किसानों ने एक वर्ष से अधिक के समय में बैंक का ऋण अदा नहीं किया है, उन किसानों को डिफाल्टर की श्रेणी में डाल दिया है। ऐसे कई किसान है, जिन्हें डिफाल्टर घोषित किया गया है। इन किसानों को डिफाल्टर की श्रेणी से बाहर निकलने के लिए ब्याज सहित ऋण देना होगा।(Kisan Karjmafi Yojana)
- यह भी पढ़ें : Viral Jokes: हसबैंड- डार्लिंग तुम खूबसूरत होती जा रही हो, पत्नी किचन से…. पढ़ें मजेदार जोक्स…
जो किसान डिफाल्टर की श्रेणी में हैं, उन्हें बैंक की तरफ से दोबारा ऋण नहीं दिया जा रहा है। अब ऐसे किसानों से भी सख्ती से ऋण वसूली की जाएंगी। हाल ही में बैंक ने करोड़ों रूपए का ऋण वितरित किया हैं। इसमें से भी कोई किसान समय से भुगतान नहीं करते है तो उन्हें भी डिफाल्टर की श्रेणी में डाल दिया जाएगा। (Kisan Karjmafi Yojana)
- यह भी पढ़ें : MP E-Uparjan 2024: शुरू हुए चना, मसूर और सरसों के लिए पंजीयन, रखना होगा यह सावधानी नहीं तो अटकेगा भुगतान
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com



