DA Hike 2024: चुनाव से पहले कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान

DA Hike 2024: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार अपने कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। वर्तमान में, केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को क्रमश: 46 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिल रही है। केंद्र सरकार ने पिछली डीए बढ़ोतरी की घोषणा 18 अक्टूबर, 2023 को की थी।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार हर साल दो बार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा करती है। यह इजाफा महंगाई भत्ते के रूप में जुलाई और जनवरी के महीने में किया जाता है। लेकिन इस वर्ष चुनाव है और अगले एक महीने में चुनाव का नोटिफिकेशन आ जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों को ही महंगाई भत्ते का बेसब्री से इंतजार है।
- यह भी पढ़ें: Kamalnath In BJP : कांग्रेस को बड़ा झटका! बीजेपी के होने वाले हैं कमलनाथ, इस समय हो सकता है ऐलान
इतनी हो सकती है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike 2024)
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन इंडस्ट्रीयल वर्कर्स के नए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर होगी। श्रम मंत्रालय की ब्रांच श्रम ब्यूरो हर महीने सीपीआई-आईडब्ल्यू डाटा प्रकाशित करता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है।
क्या है DA Hike का फॉर्मूला (DA Hike 2024)
7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत- 261.42}/261.42×100] बता दें कि यह फॉर्मूला उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स पर लागू होगा जिन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन मिलता है।
डीए फीसदी में = (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26
पिछले 12 महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू 392.83 है। फॉर्मूले के मुताबिक, डीए बेसिक सैलरी 50.26 फीसदी आ रहा है। इसलिए, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 50 फीसदी तक बढ़ा सकती है।
इससे पहले केंद्र सरकार ने पिछली डीए बढ़ोतरी की घोषणा 18 अक्टूबर, 2023 को की थी। यह 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी थी। तो अब, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए और डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी।
- यह भी पढ़ें: PM Surya Ghar Yojana: इस तरह उठाएं ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन…
कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? (DA Hike 2024)
सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिलती है। महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के सैलरी का ही एक पार्ट है। इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को कम करना है। इसमें सरकारी कर्मचारियों के प्रभावी वेतन को समय-समय पर रिवाइज्ड किया जाता है।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए, डीए में बढ़ोतरी से उनकी टेक-होम सैलरी बढ़ जाती है। आइए इसे एक उदाहारण से समझने की कोशिश करते हैं। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्रति माह 53,500 रुपए है। ऐसे में 46 फीसदी के हिसाब से मौजूदा समय में महंगाई भत्ता 24,610 रुपए होगा। अब, अगर डीए 50 फीसदी तक हो जाता है तो यह रकम बढ़कर 26,750 रुपए हो जाएगी। इसका मतलब है कि कर्मचारी की सैलरी में 26,750 – 24,610 = 2,140 रुपए का इजाफा हो जाएगा।
- यह भी पढ़ें: Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है बड़े कमाल की, हर महीने 1800 रूपए की इनकम पर मिलेगा गारंटीड रिटर्न
पेंशनर्स को होगा कितना फायदा?
केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए लागू महंगाई राहत डीए के समान है। महंगाई राहत में भी जल्द ही 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है। डीआर में बढ़ोतरी के साथ, केंद्र सरकार के पेंशनर्स को उनकी मासिक पेंशन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर जल्द ही डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है तो उनकी पेंशन 1,644 रुपए प्रति माह बढ़ जाएगी।
- यह भी पढ़ें: PM Awas Yojana : महिलाओं की हुई चांदी-चांदी! घर बनाने के लिए सरकार दे रही 2.5 लाख, जानें आप कैसे उठा सकते हैं लाभ?
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




