Betul Samachar : आदिवासी युवक को किया नग्र, उल्टा लटका कर पीटा, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
बैतूल के पांचों विधायकों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही की मांग
Betul Samachar : बैतूल। मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल बैतूल जिले में आदिवासियों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार तो बेरहमी की सारी हदें पार कर दी गई। एक आदिवासी युवक को नग्र कर उल्टा लटका दिया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
जिले में तीन दिन पहले एक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक आदिवासी युवक के साथ मारपीट और मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। यह मामला सुर्खियों में ही था कि मंगलवार की देर रात एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक आदिवासी युवक को नग्न करने के बाद उल्टा लटका कर 4-5 युवक बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं।
इस बारे में पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 13 फरवरी 2024 को एक युवक के साथ नग्न कर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, जो कि 3 माह पुराना था। पुलिस के संज्ञान में मामला आने एवं थाना कोतवाली बैतूल क्षेत्र की घटना पाए जाने पर तत्काल पुलिस द्वारा इस विषय पर संज्ञान लेते हुए वीडियो में पीड़ित युवक की तलाश की गई।
बांसपानी निवासी है पीड़ित युवक (Betul Samachar)
पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक आशीष परते पिता देवी सिंह परते उम्र 24 साल निवासी ग्राम बांसपानी का होना पाया गया। पीड़ित की तलाश कर उससे घटना का विवरण प्राप्त कर थाना कोतवाली बैतूल में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आरोपी सोहराब हुसैन उर्फ चैंट, रिंकेश चौहान, सौहेल एवं अन्य 3-4 लड़कों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
एक आरोपी को किया गिरफ्तार (Betul Samachar)
प्रकरण में एक आरोपी मो. सौहेल पिता मो. सलीम कपूर उम्र 29 साल निवासी पटेल वार्ड मुलताई की गिरफ्तारी की गई है अन्य आरोपियों की तलाश हेतु टीम रवाना की गई है।
बुलडोजर से ढहाया गया मकान (Betul Samachar)
पुलिस के मुताबिक आरोपी सोहराब उर्फ चैंट एवं उसके साथियों द्वारा जिस स्थान पर घटना कारित की गई, उस स्थान पर चैंट रहता था एवं उसके द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। आरोपी चैंट पूर्व में भी आपराधिक गातिविधियों में लिप्त रहा है। अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा पाए जाने से प्रशासन द्वारा आरोपी का अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाया गया।
जीतू पटवारी ने मांगा सीएम से इस्तीफा (Betul Samachar)
मीडिया में इस मामले का खुलासा होने के तत्काल बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर सीधा निशाना लगाते हुए कहा कि यह घटना आपके गृहमंत्री के रूप में इस्तीफे के लिए पर्याप्त है। गृहमंत्री का पद छोड़ ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाएं जो बेलगाम अपराधी और अपराधियों को नियंत्रित कर सके।
दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गविजय सिंह ने भी अपने एक्स प्लेटफार्म पर घटना का वीडियो डालते हुए प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलाएंगे?
- यह भी पढ़ें : UPSC CSE Notification 2024: UPSC सीएसई का नोटिफिकेशन जारी, जानें वैकेंसी, योग्यता, आवेदन समेत पूरी डिटेल्स
जिले के विधायक मिले मुख्यमंत्री से (Betul Samachar)

यह मामला सामने आने पर भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगाबाई उइके ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। (Betul Samachar)
- यह भी पढ़ें : Optical Illusion : 99% लोगों को अभी तक नजर नहीं आया इस तस्वीर में छिपा दिल, क्या आपको दिखा?
जिले के पांचों विधायकों ने बांसपानी निवासी युवक के साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को देकर बताया कि इस तरह की घटनाओं से बैतूल जिले में रोष पनप रहा है। अपराधियों के बुलंद हौसले और पुलिस की लापरवाही के चलते आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है। (Betul Samachar)
- यह भी पढ़ें : Urvashi Rautela Update : Kiss Day पर लाखों की ड्रेस में Urvashi Rautela ने गिराई फैंस पर बिजलियां
जिले के पांचों विधायकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर आदिवासी युवक के साथ बर्बरतापूर्ण घटना करने वाले मुख्य आरोपी चेंट उर्फ शोहराब सहित उसके साथियों के साथ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की। (Betul Samachar)
- यह भी पढ़ें : Shama Sikander in black monokini : शमा सिकंदर ने ब्लैक मोनोकिनी में इंटरनेट पर मचाया तहलका
इसके साथ ही इस मामले में दोषी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्यवाही करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने विधायकों को त्वरित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है। (Betul Samachar)
- यह भी पढ़ें : Viral Jokes: पत्नी ने एक बोर्ड देखा- बनारसी साड़ी 10/- नायलॉन 8/- कॉटन 5/- पत्नी खुश हो के अपने पति से…
सर्व आदिवासी समाज ने 16 को बैतूल बंद का किया आह्वान (Betul Samachar)

सर्व आदिवासी समाज ने 16 फरवरी दिन शुक्रवार को बैतूल बंद करने का आह्वान किया है। इस संबंध में सर्व आदिवासी समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बैतूल बंद करने की सूचना दी है। (Betul Samachar)
सर्व आदिवासी समाज ने एसपी को सौंपे आवेदन में बताया कि 16 फरवरी को सुबह 11 बजे शहर में विशाल रैली निकालकर बैतूल बंद का आव्हान किया जाएगा। आदिवासी समाज का कहना है कि विगत कुछ दिनों से आदिवासी समाज पर लगातार मारपीट, अत्याचार की घटना हो रही है। (Betul Samachar)
- यह भी पढ़ें : Board Exam 2024 : बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों को थमाए नोटिस
इन घटनाओं के विरोध में आदिवासी समाज द्वारा बैतूल बंद किया जा रहा है। उन्होंने समस्त व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बैतूल बंद को सफल बनाने की अपील की है। शहर की आम जनता से भी सहयोग का आग्रह किया। (Betul Samachar)
- यह भी पढ़ें : Betul Samachar: डीजे बजाने पर 50 हजार का जुर्माना, गैर आदिवासी से शादी पर वसूलेंगे 4 लाख
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



