UPSC CSE Notification 2024: UPSC सीएसई का नोटिफिकेशन जारी, जानें वैकेंसी, योग्यता, आवेदन समेत पूरी डिटेल्स

UPSC CSE Notification 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन आज 14 फरवरी को जारी कर दिया है। योग्य और एग्जाम की तैयारी करने वाले उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। यूपीएससी ने प्री एग्जाम की तारीख भी जारी कर दी है।
आपको बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च तक है। आप अंतिम तिथि को ध्यान में रखते हुए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते है सीएसई के लिए आवेदन कैसे करें…
- यह भी पढ़ें: Optical Illusion : 99% लोगों को अभी तक नजर नहीं आया इस तस्वीर में छिपा दिल, क्या आपको दिखा?
कौन कर सकता है आवेदन (UPSC CSE Notification 2024)
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में जाने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी ग्रजुएट होना चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष या अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। हालाकि, कुछ कैटेगरी जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, रक्षा सेवा कर्मियों और अन्य के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। वहीं उम्र सीमा से संबंधित अधिक जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देख सकेंगे।
परीक्षा में शामिल होने की योग्यता (UPSC CSE Notification 2024)
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए। अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवार भारत का नागरिक या नेपाल, भूटान का नागरिक होना चाहिए। 1 जनवरी, 1962 से पहले भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से भारत आए तिब्बती शरणार्थी उम्मीदवार भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
भारतीय मूल का व्यक्ति जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से आया हो, वह भी आवेदन करने का पात्र है।
वैकेंसी (UPSC CSE Notification 2024)
वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, प्रीलिम्स के लिए यूपीएससी आईएएस परीक्षा 26 मई, 2024 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। आयोग ने यूपीएससी आईएएस परीक्षा 2024 के लिए लगभग 1056 रिक्तियों की घोषणा की है।
आवेदन करने के लिए आयुसीमा (UPSC CSE Notification 2024)
कट-ऑफ तिथि पर उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू होगी।
- यह भी पढ़ें: OnePlus 12R Sale : OnePlus के 16GB रैम वाले फोन पर 4000 की छूट, मिलती है 100W की SuperVOOC चार्जिंग
आवेदन फीस (UPSC CSE Notification 2024)
आवेदन फॉर्म भरने के बाद फीस का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी, महिलाओं और बैंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को आवेदन फ्री है। जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।
जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को अपना यूपीएससी आईएएस आवेदन पत्र 2024 भरते समय निम्नलिखित दस्तावेज जैसे- वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर, वैध फोटो पहचान पत्र, व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण, शुल्क भुगतान का विवरण आदि जरूरी दस्तावेज लगेंगे।
सीएसई के लिए आवेदन कैसे करें
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
- एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
- यह भी पढ़ें: GK Questions : यदि किसी बाजार में 8 किलो चीनी 200 रुपए की मिल रही है तो बताइए कि 20 किलो चीनी कितने रुपए की मिलेगी?
ऑप्टिकल इल्यूजन और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




