Ma Shitala Mandir Khedi : खेड़ी में निकली मां शीतला रानी की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
Ma Shitala Mandir Khedi : प्रतिं वर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम में शीतला माता मंदिर समिति केद्वारा माँ शीतला का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम आज 4 दिसम्बर को शुरू हुआ और 12 दिसंबर तक चलेगा।
इस अवसर पर शीतला रानी मंदिर से विशाल कलश शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा मां शीतला रानी के मंदिर से निकली और संपूर्ण गांव में भ्रमण किया।इसके पश्चात यात्रा माँ शीतला दरबार में आकर सम्पन्न हुई।
समिति के अध्य्क्ष प्रमोद गिरी ने बताया कि 5 दिसम्बर से सप्त दिवसीय श्रीमद नर्मदा पुराण का आयोजन किया गया है। कथा वक्त होंगे वृन्दावन निवासी पंडित विजय शास्त्री। (Ma Shitala Mandir Khedi)
मंदिर समिति ने समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित कर अपना जीवन सफल बनाएं। (Ma Shitala Mandir Khedi)
- Read Also : Shitala Mandir Khedi : मन्नत पूरी होने पर भगत बन कर खींचा गाड़ा और जलते हुए खप्पर में चढ़ाया तेल
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



