Betul Election News : विकास की बात करने वाले बताएं, सीएम शिवराज सिंह ने 2017 में जिस बायपास की घोषणा की वह अब तक अधूरा क्यों: बब्बा राठौर
betul election news, nilay daga betul, bypass incomplete, betul chunav prachar, nilay daga jansampark, betul ka chunav, vidhansabha chunav, betul samachar, betul update, betul ki khabar, congress ke aarop

Betul Election News : बैतूल। युवक कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता लवलेश बब्बा राठौर ने विकास को लेकर भाजपा पर करारा हमला किया है। विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने अपने बयान में कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता को किस कदर बेवकूफ बनाते हैं इसका प्रमाण बैतूल विधानसभा क्षेत्र में ही देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा छह वर्ष पहले एक सड़क का निर्माण कार्य करने की घोषणा की थी, वह आज तक अधूरा पड़ा हुआ है।
भाजपा के नेता विकास के तमाम दावे कर रहे हैं लेकिन बैतूल से मात्र छह किमी की दूरी पर बैतूलबाजार में बायपास मार्ग के निर्माण का जो हश्र है वह उनके दावों की पोल खोल रहा है। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बैतूल में एक सभा के दौरान बैतूलबाजार बायपास मार्ग का निर्माण करने की घोषणा की थी। नवंबर 2017 में इसका भूमिपूजन करते हुए भाजपा के नेताओं ने खूब वाहवाही भी लूट ली थी। लेकिन आज छह वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण कार्य अधर में ही लटका हुआ है। भाजपा के इस दोहरे चरित्र के कारण बैतूलबाजार सहित आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग भारी यातायात की परेशानी का सामना करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

बायपास मार्ग बनाने का वादा करने वाले भाजपा के लोग छह साल में तीन किमी लंबाई का बायपास मार्ग ही नहीं बनवा पाए हैं और विकास करने के तमाम वादे कर रहे हैं। लेकिन सुन लो भाजपा अब वक्त आ गया है जवाब देने का। बैतूल बाजार की जनता अब इसका जवाब देकर रहेगी और यह अहसास भी कराएगी कि जनता को मूर्ख ना समझा जाएं। श्री राठौर ने अपील की है कि, विकास की गंगा बहाने का अब समय आ गया है। अब कांग्रेस की सरकार बनाकर बेटे कर हाथ मजबूत करना है ताकि हम मुसीबतों और समस्याओं से छुटकारा मिल सके।



