Ayesha Singh New Project: क्या ‘गुम है किसी के प्यार में’ की अभिनेत्री आयशा सिंह ‘झलक दिखला जा 11’ में आएगी नजर?
Ayesha Singh, Ayesha Singh New Project, Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin, Jhalak Dikhla Jaa 11

Ayesha Singh New Project: टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में अपने लोकप्रिय किरदार से सभी के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली आयशा सिंह को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। एक उत्कृष्ट अभिनेत्री आयशा सिंह के काफी सारे प्रशंसक भी हैं जो अच्छे और बुरे वक्त में हमेशा उनके साथ रहते हैं। आयशा सिंह अपने प्रशंसकों को अपनी असली ताकत मानती है।
जब से आयशा सिंह ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ में अपना रोल खतम किया है, तब से उनके सभी प्रशंसक यह सोचने में लगे हैं कि आगे वह क्या करेंगी, कौन से शो में नजर आएंगी। कुछ समय पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि कलर्स पर आने वाले शो ‘चांद जलने लगा’ के लिए आयशा सिंह पहली पसंद हैं।
- Also Read: Railway Job : स्टेशनों पर कुलियों की नियुक्ति के लिए रेलवे ने बुलाए आवेदन पत्र, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
खैर, ऐसा लग रहा है कि इस शो के बाद आयशा सिंह के लिए ऑफर्स की बारिश हो रही है। सूत्रों की मानें तो झलक दिख लाजा के आने वाले सीजन के लिए आयशा सिंह को भी अप्रोच किया गया है। सूत्रों का कहना है उनके स्टारडम और उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए इस शो के निर्माता और चैनल आयशा को लेकर काफी उत्सुक है।
जैसे कि निर्माता स्पष्ट रूप से आयशा को अपने साथ लाने के इच्छुक हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि आयशा इस शो के लिए हामी भरती है या नहीं। वैसे इस बात का पता तो समय आने पर ही चलेगा। तब तक, आइए हम सब वेटिंग गेम खेलें।



