बैतूल अपडेट

Betul Crime News : राशन दुकान से चुराया था गेहूं, दो नाबालिगों समेत चार को किया पुलिस ने गिरफ्तार

Betul News: Wheat was stolen from the ration shop, police arrested four people including two minors.

Betul Crime NewsBetul Crime News : बैतूल। थाना शाहपुर पुलिस ने किया शासकीय उचित मूल्य की दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चुराया गया गेहूं भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर 2023 को फरियादी राजेश पिता धीरूसिंह इवने निवासी भक्तनढाना शासकीय उचित मूल्य की दुकान पाठई द्वारा रिपोर्ट की गई थी कि 17 सितंबर 2023 को वह राशन बांटकर शाम 05.30 बजे दुकान बन्द करके घर चला गया था। इसके बाद 21 सितंबर को गांव वालों से सूचना प्राप्त हुई कि सोसाइटी के शटर टूटे हैं।

यह सूचना मिलने पर आकर देखने पर पाया कि दुकान में रखे गेहूं के 04 कट्टी नहीं थे। कोई अज्ञात चोर शटर का ताला तोडकर गेहूँ की 04 कट्टी चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 599/2023, धारा 457, 380 का प्रकरण अज्ञात आरोपी के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया।

एएसआई नरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में शासकीय उचित मूल्य की दुकान से चोरी गये गेहूँ की कट्टी की पतारसी हेतु टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ब्रजेश परते और विनोद उड़के दोनों निवासी पाठई द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा बताया गया कि 21 सितंबर को रात में योजना बनाने के बाद अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ मिलकर सोसाइटी का ताला तोड़कर 04 बोरी कट्टी गेहूं उन्होंने चुराया था।

आरोपी ब्रजेश परते की निशानदेही पर चोरी किये गये गेहूं के बोरे बरामद कर लिये गये हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करने में थाना प्रभारी एबी मर्सकोले, एएसआई नरेन्द्र ठाकुर, हेड कांस्टेबल संतोष, कांस्टेबल विनय, नीरज, प्रमोद, शुभम, अनुराग, धीरज, उमेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Betul News : अवैध रूप से सागौन का परिवहन करने वाले आरोपियों को 6-6 माह का कारावास एवं जुर्माना

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button